फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: पीजी में रहने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 12 May 2022 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 May 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
tips for PG these 6 things to keep in mind before finalise a PG
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

अमूमन देखा जाता है कि लोगों को अपने घरों से दूर जाना पड़ता है। एक गांव से निकलकर लोग शहरों में पढ़ने या फिर नौकरी करने जाते हैं। वहीं, कई लोगों को एक शहर से दूसरे शहर या राज्य में भी जाना पड़ता है। आमतौर पर लोग पढ़ाई के अलावा नौकरी के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाते है। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जगह नई होती है, वहां पर कैसे रहना है, क्या चीजें नहीं करनी है, किससे मिलना है आदि सबकुछ नए सिरे से जानना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी करती है वो है रहने के लिए एक अच्छा घर ढूंढना। इसके लिए ज्यादातर लोग पेइंग गेस्ट यानी पीजी में रहना ज्यादा पसंद करते हैं और बड़े शहरों में तो लोग काफी संख्या में यहां रहते हैं। लेकिन लोग इनमें रहने से पहले कुछ बातों को जानना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये दिक्कतें आपके साथ न हो, इसके लिए हम आपको वो जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें पीजी में रहने से पहले आपको जान लेना चाहिए। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

tips for PG these 6 things to keep in mind before finalise a PG
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

लड़के-लड़कियों का पीजी एक साथ तो नहीं

  • वैसे तो पीजी लड़के और लड़कियों का अलग ही होता है, लेकिन शहरों में आजकल कई जगह पर लड़के और लड़कियों का पीजी एक ही जगह पर होता है। लोग एक फ्लोर पर लड़कों का और एक फ्लोर पर लड़कियों का पीजी बना देते हैं यानी एक ही बिल्डिंग में। ऐसे में आपके लिए ये जानना पहले जरूरी है कि आप जिस पीजी में रहने जा रहे हैं, वो कैसा है ताकि आपको बाद में दिक्कतें न हो।
tips for PG these 6 things to keep in mind before finalise a PG
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

खाने के बारे में जानें

  • पीजी में रहना तो ठीक है, लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि लोग यहां के खाने से परेशान रहते हैं। मतलब पैसे भी दो और खाना भी खराब मिलता है। ऐसे में पीजी लेने से पहले आस-पड़ोस के लोगों से खाने की क्वालिटी के बारे में जान लें। इसके अलावा किचन खुद देखें कि खाना बनाते समय हाइजीन का ध्यान रखा जाता है या नहीं। वरना आप खराब खाने की वजह से बीमार भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for PG these 6 things to keep in mind before finalise a PG
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

किराया जानना बेहद जरूरी

  • पीजी के किराए के बारे में जरूरी जान लें। कई लोग किराए के बारे में ढंग से बात नहीं करते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि किराया उनका ज्यादा है। ऐसे में आपको दिक्कतें हो सकती हैं। लोग ऑनलाइन किराया देखकर पीजी के मालिक से किराया नहीं पूछते हैं, लेकिन आपको ऐसा गलती नहीं करनी है।
विज्ञापन
tips for PG these 6 things to keep in mind before finalise a PG
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

कोई एस्ट्रा चार्ज तो नहीं देना

  • जब आप पीजी के किराए के बारे में जान चुके हैं, तो अब आपको ये भी जान लेना चाहिए कि इसके अलावा कोई हिडन चार्ज यानी छुपा हुआ किराया तो नहीं है। कई बार पीजी मालिक आपको ये बात बताते नहीं हैं और बाद में बिजली का बिल, एसी और कूलर चलाने का बिल आदि अलग से बताते हैं। इसलिए बाद की परेशानी से बचने के लिए पहले ही इसे जान लेना बेहतर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed