फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips and Tricks: अनचाहे स्पैम ईमेल से हैं परेशान, इन ट्रिक्स को फॉलो करके पाएं उससे छुटकारा

Sun, 06 Mar 2022 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Unwanted Spam Emails Trouble How to Stop Unwanted Spam Emails Know Step by Step Process
How to delete spam emails - फोटो : Pixabay

आज के समय हम सभी लोग ईमेल का उपयोग करते हैं। कई जरूरी कार्यों को अंजाम देने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं दूसरी तरफ हमारी ईमेल आईडी पर ऐसे कई स्पैम मेल आते हैं, जिनसे हम काफी परेशान हो जाते हैं। अक्सर ये स्पैम मेल प्रोमोशनल, मार्केटिंग, ऑफर्स आदि के होते हैं। ऐसे में कई यूजर्स इन अनचाहे स्पैम मेल से काफी परेशान हो जाते हैं। कई मर्तबा स्पैम मेल का उपयोग यूजर्स के पर्सनल डाटा को चोरी करने के लिए किया जाता है। ऐसे में इससे आपको एक बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करके आप हमेशा के लिए इन अनचाहे स्पैम मेल से छुटकारा पा सकते हैं। स्पैम मेल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -

Unwanted Spam Emails Trouble How to Stop Unwanted Spam Emails Know Step by Step Process
How to delete spam emails - फोटो : Pixabay

स्पैम ईमेल को ब्लॉक करने का पहला तरीका काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन करना है। उसके बाद जिस सेंडर को आप ब्लॉक करना चाहते हैं, उसके मेल को ओपन करें।

Unwanted Spam Emails Trouble How to Stop Unwanted Spam Emails Know Step by Step Process
How to delete spam emails - फोटो : Istock

इस प्रोसेस को करने के बाद आपको तीन वर्टिकल डॉट पर क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन शो होने लगेंगे। यहां आपको ब्लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप आसानी से स्पैम मैसेज भेजने वाले सेंडर को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unwanted Spam Emails Trouble How to Stop Unwanted Spam Emails Know Step by Step Process
How to delete spam emails - फोटो : Istock

स्पैम ईमेल को ब्लॉक करने का दूसरा तरीका भी काफी आसान है। इसमें आपको सर्च फिल्टर में जाकर कुछ कीवर्ड जैसे promotions, sale, discount, offers को टाइप करना है।

विज्ञापन
Unwanted Spam Emails Trouble How to Stop Unwanted Spam Emails Know Step by Step Process
How to delete spam emails - फोटो : Pixabay

इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको Has the word सेक्शन में जाना होगा। वहां क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करें और डिलीट इट के विकल्प का चयन करें। इस तरह से आप आसानी से सभी स्पैम ईमेल को डिलीट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed