केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी गोपालक योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। यूपी गोपालक योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म के द्वारा अपना खुद का रोजगार आरम्भ करने के लिए लोन मुहैया कराया जाता है। इसके अंतर्गत बैंक के माध्यम से लाभार्थियों को 9 लाख रुपये तक के लोन की सुविधा प्रदान की जाती है। अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको यूपी गोपालक योजना के तहत आवेदन करना होगा। आज हम आपको यूपी गोपालक योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आइए जानते हैं कि आवेदन करने के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।
{"_id":"6220a86246e2797e65465ab4","slug":"up-gopalak-yojana-know-the-process-of-application-unemployed-youth-get-loan-up-to-rs-9-lakh-under-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी गोपालक योजना: इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को मिलता है 9 लाख रुपये तक का लोन, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यूपी गोपालक योजना: इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को मिलता है 9 लाख रुपये तक का लोन, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Sun, 06 Mar 2022 10:07 AM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
यूपी गोपालक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी गोपालक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- फोटो : istock
उत्तर प्रदेश गोपालक योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आपको बता दें कि इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है।
यूपी गोपालक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- फोटो : istock
यूपी गोपालक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा। यहां से आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी गोपालक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- फोटो : istock
- सभी जानकारी को सही प्रकार से भरने के बाद आप अपने दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कार लें। इसके बाद आपको ये आवेदन फार्म उसी पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करवाना है।
विज्ञापन
यूपी गोपालक योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- फोटो : istock
- इस स्टेप के बाद आपके आवेदन फॉर्म को चिकित्सा अधिकारी द्वारा आगे भेजा जाएगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म को निदेशालय में भेजा जाएगा। फिर एक चयन समिति के जरिए आपके आवेदन पर विचार किया जाएगा, जिसमें सी.डी.ओ अध्यक्ष, सी.वी.ओ सचिव व नोडल अधिकारी आदि शामिल होंगे। इस तरह आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।