Tips For Income: हर कोई अपनी आजीविका चलाने के लिए कुछ न कुछ काम करता है। कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना काम करता है, ताकि वो पैसे कमा सके। पर एक चीज मिलती-जुलती है कि आज के समय में ये हर कोई चाहता है कि उसके पास कोई ऐसा काम हो जिससे अच्छी-खासी कमाई हो सके। खासतौर पर लोग कोई ऐसा पार्ट टाइम काम देखते हैं, जिससे वो अतिरिक्त कमाई कर सके और कई लोग तो इसे ही फुल टाइम काम भी बना लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी नौकरीपेशा हैं या कुछ और काम करते हैं, लेकिन आप चाहते हैं कि आपको कुछ तरीके ऐसे मिल जाए जिनसे आप अच्छी कमाई कर सके। तो आप यहां इन तरीकों के बारे में जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6384870ba250241d23719920","slug":"five-ideas-to-earn-additional-income-every-month-from-home-know-full-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Income Ideas: घर बैठे कमाना चाहते हैं ढेर सारे पैसे? तो ये हो सकते हैं कुछ बेस्ट तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Income Ideas: घर बैठे कमाना चाहते हैं ढेर सारे पैसे? तो ये हो सकते हैं कुछ बेस्ट तरीके
Mon, 28 Nov 2022 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
एक्स्ट्रा इनकम कमाने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स्ट्रा इनकम कमाने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
इन तरीकों से कर सकते हैं अच्छी और अतिरिक्त कमाई:-
सोशल मीडिया
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी अतिरिक्त कमाई हो, तो इसमें आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। आप यूट्यूब पर अपनी रूचि के अनुसार कोई चैनल बना सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म से भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। बशर्ते आपका कंटेंट लोगों को पसंद आना चाहिए।
एक्स्ट्रा इनकम कमाने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
मोबाइल एप के जरिए
- आज के दौर में अगर आप अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं और अगर आपको डांस, शायरी, मिमिक्री आदि कुछ करना आता है, तो प्ले स्टोर पर कई ऐसी एप हैं, जो आपको इन सब चीजों के लिए पेमेंट करती है। जी हां, आपको बस अपना वीडियो इन एप पर अपलोड करना होता है और इसके बाद जब ये चलने लगता है, तो ये एप खुद आपको पैसे भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्स्ट्रा इनकम कमाने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
एफिलिएट मार्केटिंग से
- आप चाहें तो एफिलिएट मार्केटिंग से भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको कंपनी के प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचने के लिए साइनअप करके कंपनी का सहयोगी बनना पड़ता है। फिर आपको प्रोडक्ट्स का लिंक अपने सोशल मीडिया या फिर वेब पेज पर डालकर इसे प्रमोट करना होता है। ऐसे में जो भी आपके इस लिंक से कोई सामान खरीदता है, तो आपको इसका कमीशन मिलता है यानी आप इस तरीके से भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
एक्स्ट्रा इनकम कमाने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : iStock
ट्यूशन भी है एक जरिया
- अगर आप घर बैठे अतिरिक्त पैसे कमाना चाहते हैं, तो घर पर ही ट्यूशन सेंटर खोल सकते हैं। इसके लिए कुछ निवेश भी नहीं करना पड़ता और आप अपने ज्ञान को बांटते हुए ट्यूशन पढ़ाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप देखेंगे तो लोग काफी संख्या में ट्यूशन पढ़ाकर अतिरिक्त कमाई कर लेते हैं।