Best Interest Rates on Saving Bank Account: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों का बैंक खाता है। हर कोई अपने बचत के पैसों पर अच्छी ब्याज दर चाहता है। देश में कई लोग अपने पैसों को सेविंग अकाउंट में जमा करके रखते हैं। बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर एक तय समय पर ब्याज दर जुड़ती रहती है। गौरतलब बात है कि बचत खाते में जमा पैसों पर मिलने वाली ब्याज दर काफी कम होती है। ऐसे में कई लोग उन बैंकों की तलाश करते हैं, जहां पर उनको सेविंग बैंक अकाउंट पर शानदार ब्याज दर मिलती हो। देश के ज्यादातर बैंकों में 2.70 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज दर मिलती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश के कुछ बैंकों में 7.50 फीसदी से ज्यादा ब्याज दर मिल रही है। अगर आपको इनके बारे में नहीं पता है, तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इन बैंकों के बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में -
Saving Account Interest Rates: सेविंग अकाउंट पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज दर, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन