फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   New Year 2023 Investment Planning in Mutual Fund For Getting High Returns

New Year 2023: नए साल पर इस स्कीम में करें 30 हजार रुपये निवेश, मैच्योरिटी पर इकट्ठा कर सकते हैं 4.5 करोड़

Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Investment Planning in Mutual Fund For Getting High Returns
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP: अगर आप लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। साल 2022 खत्म हो रहा है। ऐसे में नए साल के अवसर पर आप इस स्कीम में निवेश करके मैच्योरिटी के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। बीते कुछ सालों में देश के भीतर लोगों का झुकाव म्यूचुअल फंड निवेश की ओर बढ़ा है। ऐसे में बेहतर भविष्य के लिए म्यूचुअल फंड निवेश एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यहां निवेश करने पर आपको रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। हालांकि, म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। ऐसे में यहां इन्वेस्ट करने से पहले आपको इस विषय पर रिसर्च जरूर करनी चाहिए। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने शानदार रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में जानते हैं कैसे आप 30 हजार रुपये का निवेश करके 4.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?

विज्ञापन


इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनाकर हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

विज्ञापन

जानना जरूरी: सावधान! नहाते वक्त फट सकता है आपका गीजर, बचाव के लिए जान लें ये बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आप आसानी से 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 4.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इतनी बड़ी राशि से आप अपने किसी भी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। 



आप इन पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई या उनकी शादी के लिए कर सकेंगे। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले ये पैसे आपको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने का काम करेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की शादी या उनकी उच्च शिक्षा के लिए भी कर सकेंगे।

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं नकली चाय पत्ती का इस्तेमाल, ऐसे करें असली नकली में पहचान

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed