फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त आ सकती है जल्द, इसलिए ध्यान से जरूर करवा लें ये जरूरी काम

Tue, 20 Dec 2022 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Dec 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time Know Full Details
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

13th Installment Release Date: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं और जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं के जरिए इन लोगों की मदद करते हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन उससे पहले आप ध्यान से कुछ काम करवा लें। वरना आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time Know Full Details
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

  • किस्त पाने के लिए कौन से काम जरूरी है, ये जानेंगे लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि 13वीं किस्त कब आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के आखिर में या जनवरी के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो सकती है।
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time Know Full Details
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

ये हैं वो काम

नंबर 1

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलता रहे, तो इसके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवाएं। अगर आप किसी कारण इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। आप इसे करवाने के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time Know Full Details
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। तय नियमों के मुताबिक, अगर कोई लाभार्थी इसे नहीं करवाता है, तो उसे किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time Know Full Details
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की कब आ सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

खुद भी कर सकते हैं ई-केवाईसी

  • इसके अलावा अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते, तो खुद घर बैठे ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक  पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। फिर यहां पर दिए निर्देशों का पालन करके आप ई-केवाईसी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed