फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Electricity Tips: गर्मियों में एसी फ्रिज चलाने के बाद भी आएगा कम बिजली बिल, बस करने होंगे ये काम

Wed, 06 Apr 2022 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Summer Electricity Tips: How to Reduce Electricity Bill in Refrigerator and AC in Hindi
How to Reduce Electricity Bill - फोटो : Istock

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस साल पड़ रही भीषण गर्मी पिछले सीजन के सभी रिकॉर्डों को तोड़ रही है। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग अपने घरों में एसी, फ्रिज और पंखों को चला रहे हैं। हालांकि, एसी और फ्रिज को चलाने से बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में जब कई चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। उस स्थिति में अगर आपका बिजली बिल भी ज्यादा आने लगे, तो आपका काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका बिजली बिल काफी कम आएगा। अगर आप बताए गए सुझावों को फॉलो करते हैं। इस स्थिति में एसी और फ्रिज का उपयोग करने के बाद भी आपके बिजली बिल की खपत काफी कम होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में -

Summer Electricity Tips: How to Reduce Electricity Bill in Refrigerator and AC in Hindi
How to Reduce Electricity Bill - फोटो : Pixabay

5 स्टार रेटिंग वाले एसी का करें इस्तेमाल

अगर आप गर्मियों के सीजन को देखते हुए नए एसी को खरीदने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को खरीदना चाहिए। 5 स्टार रेटिंग वाले एसी बिजली बिल की खपत काफी कम करते हैं। 

Summer Electricity Tips: How to Reduce Electricity Bill in Refrigerator and AC in Hindi
How to Reduce Electricity Bill - फोटो : Pixabay

इस कारण इन्हें खरीदने पर आपके घर का बिजली बिल ज्यादा नहीं आएगा। ऐसे में आपके पैसों की अच्छी खासी बचत होगी। 5 स्टार रेटिंग वाले एसी एनर्जी की काफी सेविंग करते हैं। इस कारण आपको एसी खरीदते वक्त 5 स्टार रेटिंग वाले एसी को ही वरियता देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Electricity Tips: How to Reduce Electricity Bill in Refrigerator and AC in Hindi
How to Reduce Electricity Bill - फोटो : Pixabay

इसके अलावा आपको एसी का टेम्परेचर ज्यादा कम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर वह अधिक मात्रा में बिजली बिल की खपत करता है। एसी का उपयोग करते समय उसका टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस पर ही रखें।

विज्ञापन
Summer Electricity Tips: How to Reduce Electricity Bill in Refrigerator and AC in Hindi
How to Reduce Electricity Bill - फोटो : Istock

अगर आप फ्रिज को खरीदने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज को ही खरीदा जाए। इसके अलावा आपको फ्रिज के ऊपर कभी भी माइक्रोवेव नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर आपके बिजली की ज्यादा खपत नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed