फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSY: बेटियों की शादी और पढ़ाई की न लें टेंशन, सरकार की इस स्कीम में निवेश करके उनके भविष्य को करें उज्ज्वल

Tue, 01 Nov 2022 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Registration Process, Benefits Know all details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म के समय से ही उसकी शादी और भविष्य की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में अभिभावक उसी समय से ही अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा धीरे-धीरे बचत करके इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना जरूरी है। अगर आप अपने पैसों को सेविंग अकाउंट में ही जमा करके इकट्ठा करते हैं। ऐसे में आपको उस पैसे की वास्तविक कीमत उस दौरान नहीं मिल पाएगी। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद मैच्योरिटी के समय जो पैसे मिलते हैं। उसका इस्तेमाल आप अपनी बेटी की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि स्कीम के बारे में विस्तार से -

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Registration Process, Benefits Know all details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि 250 रुपये तय की गई है। वहीं अधिकतम आप 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर निवेशकों को 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Registration Process, Benefits Know all details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में बेटियों का खाता उनकी उम्र दस वर्ष होने से पहले खोला जाता है। बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते का संचालन उनकी उम्र 21 या 18 वर्ष के बाद शादी होने तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Registration Process, Benefits Know all details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

आप बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए खाते से 50 प्रतिशत तक राशि निकाल सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आपको किसी भी प्रकार के लोन की सुविधा नहीं मिलती है।

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Registration Process, Benefits Know all details Here
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत कमर्शियल बैंक ब्रांच में विजिट करना है। यहां जाकर आप आसानी से इस स्कीम में अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शादियों में परिवार के समक्ष आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है।

LIC Aam Aadmi Bima Yojana: 100 रुपये निवेश करके उठा सकते हैं 75 हजार का लाभ, जानें क्या है स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed