फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Aam Aadmi Bima Yojana: 100 रुपये निवेश करके उठा सकते हैं 75 हजार का लाभ, जानें क्या है स्कीम

Mon, 31 Oct 2022 03:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
LIC Aam Admi Bima Yojana: Investment of 100 Rupees Will Get 75000 Rs under This Scheme
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : istock

LIC Aam Aadmi Bima Yojana: किसी और स्कीम में निवेश करने की बजाए देश में ज्यादातर लोग एलआईसी को सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के तौर पर देखते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम आम आदमी बीमा योजना है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। कमाई का कोई संगठित स्त्रोत न होने के कारण इन लोगों को अपने जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा देश में कई लोग ऐसे भी हैं, जो भूमिहीन परिवार से जुड़े हैं। ऐसे में एलआईसी आम आदमी बीमा योजना समाज के इन्हीं तबकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित और भूमिहीन परिवार से जुड़े लोगों को बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

LIC Aam Admi Bima Yojana: Investment of 100 Rupees Will Get 75000 Rs under This Scheme
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : istock

एलआईसी की आम आदमी बीमा योजना में आप 100 रुपये का निवेश करके 75 हजार रुपये के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी की इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र और भूमिहीन परिवार से जुड़े लोगों को बीमा कवर के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।

LIC Aam Admi Bima Yojana: Investment of 100 Rupees Will Get 75000 Rs under This Scheme
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : i stock

इस स्कीम में कुल प्रीमियम की राशि 200 रुपये है। हालांकि, इसमें से 50 प्रतिशत पैसों का भुगतान सरकार करती है। ऐसे में 100 रुपये का प्रीमियम बीमा धारक को करना होता है। वहीं बाकी के 100 रुपये के प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करती है। एलआईसी की इस स्कीम में 18 से 59 साल के बीच का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Aam Admi Bima Yojana: Investment of 100 Rupees Will Get 75000 Rs under This Scheme
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : iStock

स्कीम के अंतर्गत अगर बीमाधारक की प्राकृतिक मृत्यु होती है। ऐसे में बीमाधारक द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमा धारक की मृत्यु किसी दुर्घटना में होती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
LIC Aam Admi Bima Yojana: Investment of 100 Rupees Will Get 75000 Rs under This Scheme
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : iStock

इसके अलावा पॉलिसी होल्डर अगर स्थाई विकलांगता का शिकार हो जाता है। इस स्थिति में उसको 75 हजार रुपये मिलते हैं। हालांकि, एलआईसी आम आदमी बीमा कवर योजना में विकलांगता के कई मापदंडों को निश्चित किया गया है। पॉलिसी होल्डर अगर एक आंख या एक उंगली से विकलांग होता है। ऐसे में उसको 37 हजार रुपये दिए जाते हैं।

Cyber Safety Tips: गूगल पर भूलकर भी न करें ऐसी चीजें सर्च, वरना खाते से खाली हो सकते हैं लाखों रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed