फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Yojana: क्या है सुभद्रा योजना? जिसके अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही 10 हजार रुपये

Fri, 10 Jan 2025 04:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। इस योजना की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर की थी।

विज्ञापन
Subhadra Yojana Registration Process, Benefits And Eligibility Criteria
सुभद्रा योजना - फोटो : AdobeStock

देश में आजादी के बाद से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाकर उनकी आय में बढ़ोतरी करना चाहती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। इस योजना की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर की थी। सुभद्रा योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाकर लैंगिक समानता में बढ़ावा देना चाहती है। ओडिशा सरकार की यह एक बेहद शानदार स्कीम है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Subhadra Yojana Registration Process, Benefits And Eligibility Criteria
सुभद्रा योजना - फोटो : AdobeStock

योजना के लाभ और पात्रता

सुभद्रा योजना के अंतर्गत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सालाना 2 किस्तों के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ ओडिशा राज्य की महिलाएं ही ले सकती हैं। इस स्कीम का लाभ दूसरे राज्य की महिलाओं को नहीं मिलता है।

Subhadra Yojana Registration Process, Benefits And Eligibility Criteria
सुभद्रा योजना - फोटो : AdobeStock

आवेदन करने की आयु सीमा

सुभद्रा योजना में 21 से लेकर 60 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। सुभद्रा योजना की शुरुआत पांच सालों के लिए की गई है। यह ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhadra Yojana Registration Process, Benefits And Eligibility Criteria
सुभद्रा योजना - फोटो : AdobeStock

राशन कार्ड और आय सीमा की शर्तें

वे महिलाएं जो इस स्कीम में आवेदन करने जा रही हैं, उनका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना जरूरी है। अगर आप ओडिशा सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Lakhpati Didi: बिना ब्याज दर के मिलता है 5 लाख रुपये का लोन, किन लोगों को मिलता है लखपति दीदी योजना का लाभ?

विज्ञापन
Subhadra Yojana Registration Process, Benefits And Eligibility Criteria
सुभद्रा योजना - फोटो : AdobeStock

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस स्कीम में अगर आप आवेदन करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सुभद्रा पोर्टल पर विजिट करना होगा। वहीं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो आप आंगनबाड़ी केंद्र, मो सेवा केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सामान्य सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed