फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakhpati Didi: बिना ब्याज दर के मिलता है 5 लाख रुपये का लोन, किन लोगों को मिलता है लखपति दीदी योजना का लाभ?

Mon, 06 Jan 2025 08:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाकर उनको आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करना चाहती है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process And Eligibility
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। लखपति दीदी योजना का जिक्र कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कर चुके हैं। लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहा महिलाओं के लिए एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाकर उनको आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करना चाहती है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद महिलाओं को कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process And Eligibility
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम का लाभ 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं ले सकती हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जिनके परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है। 

Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process And Eligibility
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में वही महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं, जिनकी पारिवारिक आय सालाना 3 लाख रुपये से कम है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने जरूरी हैं। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process And Eligibility
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए महिलाओं का किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी है। इसके बाद महिलाओं को क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर सभी जरूरी दस्तावेजों और बिजनेस प्लान को जमा करना होता है।

Indian Railways: ट्रेन में रात के समय कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process And Eligibility
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 5 लाख रुपये का लोन मिलता है। खास बात यह है कि इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed