फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?

Mon, 02 Feb 2026 02:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 02:53 PM IST
सार

सरकार महिलाओं के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सुभद्रा योजना है। इसके अंतर्गत सालाना 2 किस्तों के जरिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

विज्ञापन
Subhadra Yojana Odisha Kya Hai What Are The Benefits And Eligibility Of This Scheme
Subhadra Yojana Kya Hai - फोटो : AdobeStock

ओडिशा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सुभद्रा योजना है। सरकार इस स्कीम के अंतर्गत पात्र महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे दो किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि इस सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य, पोषण और छोटे घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। इस स्कीम का संचालन ओडिशा सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Subhadra Yojana Odisha Kya Hai What Are The Benefits And Eligibility Of This Scheme
Subhadra Yojana Kya Hai - फोटो : AdobeStock

सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी पात्रता शर्तों के बारे में पता होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी हैं। अन्य राज्यों में रहने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। 

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए तो घबराएं नहीं, जान लें ये नियम, TTE नहीं कर पाएगा मनमानी

Subhadra Yojana Odisha Kya Hai What Are The Benefits And Eligibility Of This Scheme
Subhadra Yojana Kya Hai - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकार ने यह आयु सीमा इसलिए तय किया है ताकि स्कीम का लाभ कार्यशील और जरूरतमंद महिलाओं को ही मिल सके। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आय से जुड़ी शर्त भी तय कर रखी है। 

बेटी की शादी की चिंता खत्म, मात्र 12,500 के निवेश से जुटा सकते हैं 70 लाख का फंड, जानें क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhadra Yojana Odisha Kya Hai What Are The Benefits And Eligibility Of This Scheme
Subhadra Yojana Kya Hai - फोटो : AdobeStock

सुभद्रा योजना में आवेदन करने वाली महिला के परिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर परिवार की वार्षिक आय इस सीमा से अधिक है, तो महिला इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभ प्रदान करना है। 

Budget Travel Sri Lanka: श्रीलंका घूमने का बना रहे प्लान? इन ट्रैवल टिप्स को अपनाकर बचा सकते हैं हजारों रुपये

विज्ञापन
Subhadra Yojana Odisha Kya Hai What Are The Benefits And Eligibility Of This Scheme
Subhadra Yojana Kya Hai - फोटो : AdobeStock

इसके साथ ही एक जरूरी शर्त यह भी है कि महिला के परिवार में कोई दूसरा सदस्य इनकम टैक्स नहीं भरता हो। अगर आपके परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है तो इस स्थिति में आपको सुभद्रा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सुभद्रा योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको सशक्त करने की दिशा में एक शानदार कदम है।

Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed