फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Travel Sri Lanka: श्रीलंका घूमने का बना रहे प्लान? इन ट्रैवल टिप्स को अपनाकर बचा सकते हैं हजारों रुपये

Mon, 02 Feb 2026 01:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 01:28 PM IST
सार

How to travel in sri lanka budget friendly: अगर आप श्रीलंका में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो स्मार्ट प्लानिंग के जरिए हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Budget Friendly Sri Lanka Travel Guide: How To Travel In Sri Lanka Without Spending Lots Of Money
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

Sri lanka travel plan: श्रीलंका की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। अगर आप श्रीलंका में कम बजट में घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्मार्ट प्लानिंग करनी होगी। इसमें सबसे पहले फ्लाइट की कीमतों की तुलना करना जरूरी है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Google Flights और दूसरी विश्वसनीय वेबसाइट पर अलग-अलग दिनों में टिकट की कीमतें बदलती रहती हैं। ऑफ-सीजन में फ्लाइट सस्ती मिलती है और अगर आप सप्ताह के मध्य में उड़ान चुनते हैं तो टिकट खर्च में भारी कमी आ सकती है। अपने स्मार्टफोन में एयरलाइन अलर्ट सेट करें ताकि आपको कम दाम पर टिकट मिल सके और इसी के मुताबिक आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं। 

Budget Friendly Sri Lanka Travel Guide: How To Travel In Sri Lanka Without Spending Lots Of Money
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

लोकल ट्रांसपोर्ट

  • ट्रैविलिंग में सबसे ज्यादा खर्च फ्लाइट की कीमतों में आता है।
  • अगर फ्लाइट की टिकट आपको सस्ती मिलती है तो इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं।
  • सही लोकल ट्रांसपोर्ट चुनना भी खर्च को कम करता है।
  • श्रीलंका में ट्रेन और बस नेटवर्क सस्ता और सुविधाजनक है।
  • आप घूमने के लिए महंगी कैब की जगह इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।  
Budget Friendly Sri Lanka Travel Guide: How To Travel In Sri Lanka Without Spending Lots Of Money
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

होटल बुकिंग

  • होटल बुक करते समय समय ध्यान दें कि वह सस्ते हों लेकिन उनकी रेटिंग अच्छी होनी चाहिए।
  • लोकप्रिय वेबसाइट्स पर रिव्यू और रेटिंग की जांच जरूर करें।
  • हॉस्टल, गेस्टहाउस या छोटे होटलों में बेहतर सुविधाएं कम कीमत पर मिल सकती हैं।
  • कुछ होटल सुबह का नाश्ता भी फ्री देते हैं इससे आपके पैसों की बचत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget Friendly Sri Lanka Travel Guide: How To Travel In Sri Lanka Without Spending Lots Of Money
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

स्थानीय भोजन

  • यात्रा के दौरान स्थानीय भोजन और बाजारों का अनुभव लें।
  • श्रीलंका में छोटे ढाबों पर स्थानीय व्यंजन जैसे राइस एंड कर्री, हॉप्स, फल आदि ठीक ठाक कीमत पर मिल जाते हैं।
  • बड़े रेस्टोरेंट के बजाए सड़क किनारे स्थानीय खाने से स्वाद भी मिलता है और खर्च भी कम होता है। 

Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, बजट में सरकार ने किया ये बड़ा एलान

विज्ञापन
Budget Friendly Sri Lanka Travel Guide: How To Travel In Sri Lanka Without Spending Lots Of Money
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

यात्रा से पहले विस्तृत योजना

  • श्रीलंका में यात्रा करने से पहले एक विस्तृत योजना जरूर बनाएं।
  • इसमें टिकट, होटल, और ट्रांसपोर्ट का विवरण हो।
  • अपने यात्रा दिनों में कुछ फ्री या कम खर्च वाले पर्यटन स्थलों को शामिल करें जैसे चिल्ड्रन पार्क, बीच, टेम्पल आदि।
  • अगर आप सही तरीके से यात्रा करते हैं तो इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन हो गया है चोरी तो तुरंत करें ये जरूरी काम, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed