फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Storm Safety Tips: क्या आंधी के दौरान खुले मैदान में मोबाइल पर बात करना सुरक्षित है? यहां दूर कर लें कंफ्यूजन

Sat, 06 Jun 2026 02:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 06 Jun 2026 02:40 PM IST
सार

Lightning Strike Mobile Phone Myth: आंधी-तुफान के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के मिथक हैं, इसी कड़ी में एक मिथक ये भी है कि इस दौरान फोन पर बात नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Storm Safety Tips: Can you talk on a mobile phone in an open field during a storm? Clear your confusion here
आंधी के दौरान की इस एक गलती से जा सकती जान - फोटो : AI
Should we use mobile during storm?: आंधी-तूफान और कड़कती बिजली के बीच अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या खुले मैदान में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? बहुत से लोग मानते हैं कि मोबाइल की तरंगें (रेडिएशन) बिजली को अपनी तरफ खींचती हैं, जिससे फोन ब्लास्ट हो सकता है। दरअसल, यह एक तरह का मिथक है, जिसपर बहुत से लोग भरोसा करते हैं। 


इस बात को लेकर समाज में कई तरह की अफवाहें और डर फैले हुए हैं। मगर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आंधी के दौरान खुले मैदान में जाना सुरक्षित है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि आंधी-तुफान के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
Storm Safety Tips: Can you talk on a mobile phone in an open field during a storm? Clear your confusion here
मोबाइल और बिजली का असली सच - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल और बिजली का असली सच

  • विज्ञान के अनुसार, मोबाइल फोन रेडियो तरंगों पर काम करते हैं, जो बिजली (लाइटनिंग) को बिल्कुल आकर्षित नहीं करतीं। 
  • इसलिए यह सोचना गलत है कि जेब में फोन होने या बात करने से आप पर बिजली गिर जाएगी। 
  • मगर इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आंधी के दौरान खुले मैदान में जाना सुरक्षित है।
Storm Safety Tips: Can you talk on a mobile phone in an open field during a storm? Clear your confusion here
खुले मैदान में होने का असली खतरा - फोटो : Adobe Stock

खुले मैदान में होने का असली खतरा

  • असल में खतरा मोबाइल फोन से नहीं, बल्कि आपके खुले मैदान में खड़े होने से होता है। 
  • आंधी-तूफान के दौरान खुली और ऊंची जगहें बिजली गिरने के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील होती हैं, क्योंकि बिजली जमीन पर सबसे नजदीकी ऊंची चीज को ढूंढती है।
  • इसलिए किसी भी व्यक्ति को आंधी तुफान के दौरान खुले मैदान में नहीं घूमना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Storm Safety Tips: Can you talk on a mobile phone in an open field during a storm? Clear your confusion here
सुरक्षित स्थानों की तलाश जरूरी - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षित स्थानों की तलाश जरूरी

  • आंधी या बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास भी नहीं रुकना चाहिए।
  • इसके बजाय तुरंत किसी पक्के मकान या बंद गाड़ी (कार) के अंदर चले जाना चाहिए, जो सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतर हैं।
  • अगर किन्हीं परिस्थितियों में आंधी-तुफान के दौरान किसी खूले मैदान में फंस गए हैं तो अपने दोनों कानों को बंद कर लें, पैरों को आपस में सटा लें और घुटनों को मोड़कर उकड़ू बैठ जाएं।
विज्ञापन
Storm Safety Tips: Can you talk on a mobile phone in an open field during a storm? Clear your confusion here
लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल है खतरनाक - फोटो : Adobe Stock
लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल है खतरनाक
  • भले ही वायरलेस मोबाइल सुरक्षित हो, लेकिन तूफान के दौरान घर के अंदर अगर तार वाले लैंडलाइन हैं तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  • बिजली की लाइन पर कड़क गिरने से करंट तारों के जरिए आप तक पहुंच सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed