फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Power Load: क्या घर में एसी, गीजर और इंडक्शन एक साथ चलाने से मीटर ब्लास्ट हो सकता है? यहां जानें

Sat, 06 Jun 2026 01:52 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 06 Jun 2026 01:52 PM IST
सार

Electricity Meter Blast Myth: कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग कई इलेक्ट्रॉनिक समान एक साथ इस्तेमाल करते हैं। देखा जाए तो जरूरत पड़ने पर ऐसा करना गलत नहीं है। पर कुछ लोगों को लगता है कि अधिक लोड की वजह से बिजली मीटर ब्लास्ट हो सकता है। आइए इस लेक में इसी सच्चाई जानते हैं।

विज्ञापन
High Power Load: Can running AC, Geyser and Induction together blast your electricity meter? Know the truth
क्या हाई पावर लोड बिजली मीटर ब्लास्ट हो सकता है? - फोटो : AI

High Power Appliance Load: गर्मियों के दिनों में एसी का इस्तेमाल होना आम हो जाता है और सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप घर में एसी, गीजर और इंडक्शन चूल्हा जैसे हाई-पावर उपकरण एक साथ चलाते हैं, तो बिजली के मीटर पर क्या असर पड़ता है? सोशल मीडिया पर अक्सर यह अफवाह उड़ती है कि इतना भारी लोड एक साथ डालने से घर का बिजली मीटर ब्लास्ट हो सकता है या उसमें आग लग सकती है। 



इस बात में कितनी सच्चाई है और इसके पीछे का असली विज्ञान क्या है, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि क्या सच में ऐसा होना मुमकिन है या यह सिर्फ एक डर है।

High Power Load: Can running AC, Geyser and Induction together blast your electricity meter? Know the truth
मीटर ब्लास्ट होने का असली सच - फोटो : AI Generated

मीटर ब्लास्ट होने का असली सच

  • आधुनिक डिजिटल या स्मार्ट बिजली मीटर केवल ज्यादा लोड होने की वजह से कभी भी ब्लास्ट नहीं होते हैं।
  • इन मीटरों को इस तरह तकनीकी रूप से डिजाइन किया जाता है कि भारी लोड बढ़ने पर भी ये पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। 
  • इसलिए, मन में यह डर रखना बिल्कुल गलत है कि ज्यादा उपकरण एक साथ चलाने से मीटर फट जाएगा।
High Power Load: Can running AC, Geyser and Induction together blast your electricity meter? Know the truth
शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा - फोटो : AI Generated

शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा

  • असली खतरा बिजली मीटर के फटने से नहीं, बल्कि घर की पुरानी या कमजोर वायरिंग (तारों) से होता है।
  • अगर घर के तार एसी और गीजर जैसे भारी उपकरणों का लोड सहने लायक मजबूत नहीं हैं, तो वे जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाते हैं।
  • इस अत्यधिक गर्मी के कारण तार आपस में चिपक सकते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट होने या घर में आग लगने का गंभीर खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
High Power Load: Can running AC, Geyser and Induction together blast your electricity meter? Know the truth
एमसीबी ट्रिप होना और बिजली कटना - फोटो : Adobe Stock

एमसीबी ट्रिप होना और बिजली कटना

  • आजकल हर घर में सेफ्टी के लिए एमसीबी या फ्यूज लगाया जाता है। 
  • जैसे ही आप क्षमता से अधिक लोड डालते हैं, एमसीबी तुरंत गिर (ट्रिप हो) जाती है और बिजली की सप्लाई कट जाती है, जिससे बड़ा हादसा टल जाता है।
विज्ञापन
High Power Load: Can running AC, Geyser and Induction together blast your electricity meter? Know the truth
संक्शन लोड और भारी जुर्माने का दांव-पेंच - फोटो : Adobe Stock
संक्शन लोड और भारी जुर्माने का नियम
  • हर घर का सरकार से एक तय लोड (जैसे 2 किलोवाट या 5 किलोवाट) मंजूर होता है। 
  • अगर आप एक साथ सारे भारी उपकरण चलाएंगे, तो आप तय सीमा को पार कर जाएंगे, जिससे मीटर ब्लास्ट तो नहीं होगा, लेकिन बिजली विभाग आप पर भारी जुर्माना लगा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed