Solar Rooftop Scheme: देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। स्कीम के अंतर्गत आप बंपर सब्सिडी पर अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। गर्मियों में अक्सर देखने को मिलता है कि हर महीने आने वाले बिजली बिल की कीमतों में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। ऐसे में आप सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपने घरों में लगाते हैं। ऐसे में सरकार आपको सोलर पैनल लगाने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करवाएगी।
गर्मी में बिजली बिल से आजादी: बंपर सब्सिडी पर लगवाएं अपने घरों में सोलर पैनल, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन