फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SmartPhone Tips: क्या घर में पड़े डेड स्मार्टफोन को कचरे में फेंकना चाहिए? जानें इसके पीछे के दांव-पेंच

Sat, 06 Jun 2026 12:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 06 Jun 2026 12:27 PM IST
सार

Electronic Waste Hazard: अगर आपके पास कोई खराब मोबाइल रखा हुआ है और आप उसे कूड़े में फेकना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके कई नुकसान हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि पुराने मोबाइल फोन को डीकंपोज करने का सही तरीका क्या है?

विज्ञापन
SmartPhone Tips: Should you throw a dead smartphone in the trash? Know the hidden risks
पुराने फोन कहां फेंकें? - फोटो : AI

Dead Smartphone Disposal: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि हमारे घरों में पुराना या डेड स्मार्टफोन पड़ा रहता है। कई बार लोग इन्हें बेकार समझकर सीधे कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, मगर ऐसा करना किसी बड़ी मुसीबत को बुलावा देने जैसा हो सकता है। एक डेड दिखने वाला फोन भी पर्यावरण, आपकी सेहत और आपकी प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। 



स्मार्टफोन में कई ऐसे तत्व और कीमती चीजें होती हैं, जिनका सही निपटारा न होने पर गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि डेड स्मार्टफोन को कचरे में फेंकने के क्या नुकसान हैं और इसे फेकने का सही तरीका क्या है?

SmartPhone Tips: Should you throw a dead smartphone in the trash? Know the hidden risks
ब्लास्ट और आग लगने का गंभीर खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

ब्लास्ट और आग लगने का गंभीर खतरा

  • डेड स्मार्टफोन में मौजूद लिथियम-आयन बैटरी कचरे के ढेर में दबाव या गर्मी के कारण ब्लास्ट हो सकती है। 
  • इसके फटने से कचरा उठाने वाली गाड़ियों या डंपिंग ग्राउंड (कचरा फेंकने वाली जगह) में भयानक आग लग सकती है।
  • कुछ मामलों में यह आग इतनी खतरनाक हो सकती है कि वहां काम करने वाले लोगों इसके चपेट में आ सकते हैं।
SmartPhone Tips: Should you throw a dead smartphone in the trash? Know the hidden risks
जहरीले रसायनों से सेहत को नुकसान - फोटो : एआई जनरेटेड

जहरीले रसायनों से सेहत को नुकसान

  • स्मार्टफोन को बनाने में सीसा, मर्करी और कैडमियम जैसे बेहद खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल होता है।
  • जब हम खराब फोन को सीधे कचरे में फेंक देते हैं, तो ये घातक केमिकल रिसकर हमारी जमीन और पीने के पानी में मिल जाते हैं।
  • यह दूषित पानी और मिट्टी इंसानी सेहत के लिए इतनी खतरनाक है कि इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
SmartPhone Tips: Should you throw a dead smartphone in the trash? Know the hidden risks
डेटा चोरी होने का बड़ा जोखिम - फोटो : AI जनरेटेड

डेटा चोरी होने का बड़ा जोखिम

  • भले ही आपका फोन पूरी तरह से बंद या डेड हो चुका हो, लेकिन उसके अंदर लगी मेमोरी चिप में आपका पर्सनल डेटा हमेशा सुरक्षित रहता है। 
  • अगर यह फोन किसी गलत इंसान के हाथ लग जाए, तो शातिर अपराधी उस चिप को निकालकर आपके निजी फोटो और वीडियो चोरी कर सकते हैं। 
  • इतना ही नहीं, वे आपकी बैंकिंग डिटेल्स का गलत इस्तेमाल करके आपको बड़ा आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
SmartPhone Tips: Should you throw a dead smartphone in the trash? Know the hidden risks
डेड स्मार्टफोन को फेंकने का सही तरीका - फोटो : FREEPIK
डेड स्मार्टफोन को फेंकने का सही तरीका
  • पुराने या खराब स्मार्टफोन को आम कचरे में फेंकने के बजाय हमेशा किसी सर्टिफाइड ई-कचरा रीसायकल केंद्र को ही सौंपना चाहिए। 
  • इसके लिए आप मोबाइल कंपनी के आधिकारिक सर्विस सेंटर या स्टोर पर जा सकते हैं, क्योंकि कई कंपनियां पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बोनस या डिस्काउंट कूपन भी देती हैं। 
  • इसके अलावा, कई शहरों में सरकार और प्राइवेट संस्थाओं द्वारा 'ई-वेस्ट कलेक्शन बिन' लगाए जाते हैं, जहां आप इसे सुरक्षित रूप से ड्रॉप कर सकते हैं। 
  • फोन देने से पहले, अगर संभव हो, तो सुरक्षा के लिहाज से उसके अंदर के डेटा को पूरी तरह डिलीट या रीसेट कर दें, या फिर उसकी मेमोरी चिप और बैटरी को किसी एक्सपर्ट की मदद से निकलवाकर अलग से रीसायकल के लिए दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed