फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Servicing Tips: क्या है एसी की सर्विस करवाने का सही समय? यहां जानें और दूर करें कंफ्यूजन

Sat, 06 Jun 2026 12:15 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 06 Jun 2026 12:15 PM IST
सार

AC Ki Service Karwane Ka Sahi Time Kya Hai: क्या आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि एसी की सर्विस कब करवानी चाहिए और कब नहीं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
AC Servicing Tips: What is the right time to get your AC serviced ac ki kab service karwani chahaiye
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

AC Service Timing: गर्मियों के सीजन में एसी का इस्तेमाल काफी अधिक होता है। दफ्तरों से लेकर घरों और दुकानों तक में लोग एसी चलाते हैं ताकि इस तेज और पसीने वाली गर्मी से बच सके। एसी को चालने के साथ ही इसकी सर्विस करवाना भी जरूरी है।

एसी की अगर सर्विस न करवाई जाए तो इसका कंप्रेसर और बाकी पार्ट्स पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन अक्सर लोग एसी की सर्विसिंग को लेकर उलझन में रहते हैं क्योंकि अधिकतर लोग ये समझ नहीं पाते कि एसी की सर्विस कब करवानी चाहिए और कब नहीं। तो चलिए जानते हैं एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या होता है...

AC Servicing Tips: What is the right time to get your AC serviced ac ki kab service karwani chahaiye
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock

एसी की सर्विस क्यों करवानी होती है?

  • एसी की सर्विस इसलिए करवाई जाती है ताकि, इसकी सफाई हो सके
  • एसी के फिल्टर की सफाई की जाती है
  • दरअसल, एसी के फिल्टर में गंदगी-धूल-मिट्टी भर जाती है
AC Servicing Tips: What is the right time to get your AC serviced ac ki kab service karwani chahaiye
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में जरूरी है कि इस गंदगी को साफ किया जाए
  • अगर आप एसी के फिल्टर को साफ नहीं करवाते हैं या
  • एसी के आउटडोर की सर्विस नहीं करवाते हैं, तो एसी जल्दी खराब हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Servicing Tips: What is the right time to get your AC serviced ac ki kab service karwani chahaiye
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझिए कि एसी के फिल्टर में गंदगी जमा होने के कारण एसी को सामान्य से अधिक चलना पड़ता है
  • इससे कंप्रेसर को अधिक चलना पड़ता है जिससे कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है
  • ऐसे में कंप्रेसर पर दबाव पड़ने से ये जल्दी खराब हो सकता है और और एसी के अन्य पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं
  • इसलिए एसी की सर्विस तय समय पर करवाने के लिए कहा जाता है
विज्ञापन
AC Servicing Tips: What is the right time to get your AC serviced ac ki kab service karwani chahaiye
एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock

एसी की सर्विस करवाने का सही समय क्या है?

  • एसी की सर्विस करवाने का सही समय फरवरी-मार्च होता है यानी जब गर्मियां शुरू होती हैं
  • दरअसल, पूरी सर्दियों में एसी में गंदगी, धूल-मिट्टी जमा होती है
  • इसलिए एसी की सर्विस गर्मियों में चलाने से पहले करवा लेनी चाहिए, ताकि आपको दिक्कत न हो
  • एसी को बंद करते समय यानी सर्दियों में सर्विस करवाने का कोई फायदा नहीं होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed