फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips And Tricks: मोबाइल फोन की स्क्रीन पर दिख रही ग्रीन लाइन, तो ऐसे करें उसे ठीक

Mon, 05 May 2025 05:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 May 2025 05:04 PM IST
सार

How to fix green line on phone screen: स्क्रीन पर हरी लाइन दिखने की वजह से कई यूजर्स काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Smartphone tips and tricks how to fix green line on phone screen
How to fix green line on phone screen - फोटो : AdobeStock

How to fix green line on phone screen: आज के इस डिजिटल युग में हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। फ्लाइट टिकट बुक करना, किसी सरकारी योजना का लाभ लेना, दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने से लेकर आप कई जरूरी कार्यों को घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ तकनीकी खामियों की वजह से स्मार्टफोन की स्क्रीन पर हरी लाइन देखने को मिलती है। यह स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर प्रॉबल्म की वजह से हो सकता है। स्क्रीन पर हरी लाइन दिखने की वजह से कई यूजर्स काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। 

Smartphone tips and tricks how to fix green line on phone screen
How to fix green line on phone screen - फोटो : FREEPIK

क्यों होती है यह समस्या?

  • स्मार्टफोन की स्क्रीन पर हरी लाइन दिखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
  • अक्सर देखने को मिलता है कि ओवरहीटिंग या वोल्टेज में आने वाले बदलावों के कारण स्मार्टफोन की स्क्रीन पर हरी लाइन देखने को मिलती है। 
Smartphone tips and tricks how to fix green line on phone screen
How to fix green line on phone screen - फोटो : FREEPIK
  • इसके अलावा स्मार्टफोन के डिस्प्ले कनेक्टर के ढीले होने या स्क्रीन सर्किट में खामी आने पर भी स्क्रीन पर ग्रीन लाइन दिखने को मिलती है।
  • यही नहीं कई बार तो थर्ड पार्टी एप्स या कस्टम थीम को इंस्टॉल करने पर ग्राफिक्स से जुड़ी दिक्कतें आ जाती हैं, जिसकी वजह से ग्रीन लाइन दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone tips and tricks how to fix green line on phone screen
How to fix green line on phone screen - फोटो : FREEPIK

ऐसे करें ठीक

  • अगर आपके स्मार्टफोन में ग्रीन लाइन दिख रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको अपने स्मार्टफोन को रिस्टार्ट करना है।
  • आप अपने स्मार्टफोन को सेफ मोड में भी ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा आप फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं।
  • अगर इससे भी फोन ठीक नहीं होता है तो स्मार्टफोन के जरूरी डाटा का बैकअप लेकर उसको रिसेट करके देखें। 
विज्ञापन
Smartphone tips and tricks how to fix green line on phone screen
How to fix green line on phone screen - फोटो : FREEPIK
  • अगर यह सब करने के बाद भी फोन में दिक्कत रहती है तो यह एक हार्डवेयर की समस्या हो सकती है।
  • इस स्थिति में आपको अपना स्मार्टफोन नजदीकी सर्विस सेंटर में ले जाकर दिखाना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed