फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan: ये हैं होम लोन जल्दी चुकाने के आसान तरीके, बैंक भी नहीं बताएगा ये टिप्स

Mon, 27 Oct 2025 07:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 07:43 PM IST
सार

होम लोन की मासिक किस्त जमा करते करते व्यक्ति लाखों रुपये ब्याज के रूप में ही दे देता है। वहीं कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके भी हैं, जिनकी मदद से आप होम लोन को जल्दी चुका सकते हैं।

विज्ञापन
Smart Strategies to repay your Home Loan faster Full Details explained in Hindi
होम लोन - फोटो : Freepik

घर खरीदना हम सब का सपना होता है। इस कारण कई लोग घर खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, कई बार जब घर खरीदने के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं तो लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। देश में लाखों लोगों ने होम लोन लेकर घर खरीदा है। हालांकि, होम लोन लेने के बाद हर महीने आपको उसकी एक निश्चित ईएमआई देनी होती है।



किसी को भी लंबे समय तक ईएमआई के साथ जीना पसंद नहीं होता है। होम लोन की मासिक किस्त जमा करते करते व्यक्ति लाखों रुपये ब्याज के रूप में ही दे देता है। वहीं कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके भी हैं, जिनकी मदद से आप होम लोन को जल्दी चुका सकते हैं। इससे आपको ज्यादा ब्याज दर भी नहीं देनी होगी और समय से काफी पहले ही लोन भी चुकता हो जाएगा। 

Smart Strategies to repay your Home Loan faster Full Details explained in Hindi
होम लोन - फोटो : Adobe Stock

प्री-पेमेंट

आपको इस बारे में पता होना चाहिए लोन देने के बाद बैंक शुरुआत में ब्याज के ज्यादा पैसे काटता है और मूलधन में से कम। हालांकि, किस्त जमा करते करते अगर आपके पास बोनस, टैक्स रिफंड, बचत या किसी अन्य अप्रत्याशित आय से अतिरिक्त पैसे आ जाते हैं तो आप लोन की प्रीपेमेंट कर सकते हैं। 

Airtel: एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में मिल रहे कई गजब के फायदे, जानें क्यों है इतना खास

Smart Strategies to repay your Home Loan faster Full Details explained in Hindi
होम लोन - फोटो : Freepik

प्रीपेमेंट करने पर पैसे सीधे मूलधन से कम होते हैं। आप जितनी जल्दी मूलधन कम करेंगे उतनी ही कम ब्याज भविष्य में देना होगा। लोन का प्रीपेमेंट करने से लोन की अवधि भी काफी कम हो जाती है। 

IRCTC Tour Packages: रामलला के दर्शन के साथ गंगा आरती में शामिल होने का मौका, IRCTC लाया ये शानदार टूर पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Smart Strategies to repay your Home Loan faster Full Details explained in Hindi
होम लोन - फोटो : Adobe Stock

हर साल अतिरिक्त ईएमआई चुकाएं

आपको हर साल एक महीने की अतिरिक्त ईएमआई का भुगतान करना चाहिए। इस अतिरिक्त इएमआई की राशि को मूलधन में जमा करें। ऐसा करने से लोन की अवधि कई महीनों तक कम हो सकती है। इससे भी आपके ब्याज के काफी पैसे बचेंगे। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

विज्ञापन
Smart Strategies to repay your Home Loan faster Full Details explained in Hindi
होम लोन - फोटो : Adobe Stock

ईएमआई को बढ़ा दें

अगर आपकी आय ज्यादा है तो आप ईएमआई की रकम बढ़वा सकते हैं। ईएमआई की रकम बढ़ने से आपके होम लोन का टेन्योर कम हो जाएगा। इस बात का ध्यान दें कि ईएमआई उतनी हो कि इससे आपके मासिक बजट पर बुरा असर न पड़े। 

PM Kisan Yojana: क्या नवंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed