फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Tips: सर्दियों में हीटर-गीजर चलाने पर भी बिजली का बिल हो सकता है कम, जानें कैसे

Mon, 14 Nov 2022 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
Simple Ways To Lower Electricity Bill In Winter Even After Running Geyser-Heater Know Tips In Hindi
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Tips for Electricity Bill: मौसम कोई सा भी हो, लेकिन लोग एक चीज को लेकर काफी चिंता में रहते हैं और वो है बिजली का बिल। दरअसल, जहां गर्मी के मौसम में एसी और कूलर चलाने से बिजली का बिल बढ़ता है, तो वहीं दूसरी तरफ सर्दी के मौसम में लोग गीजर और हीटर चलाने के कारण आने वाले बिजली के बिल की वजह से परेशान नजर आते हैं। लेकिन सर्दियों में हीटर-गीजर की जरूरत भी होती है। ऐसे में अगर आप भी सर्दी में हीटर और गीजर चलाना चाहते हैं, तो आराम से चला सकते हैं और आपका बिल भी बेहद कम हो सकता है। बस इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जो आपके बिजली के बिल को काफी कम करने में मदद कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Simple Ways To Lower Electricity Bill In Winter Even After Running Geyser-Heater Know Tips In Hindi
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : istock

बिजली का बिल कम करने के लिए इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1

  • सर्दी में गर्म पानी के लिए आप गीजर और सर्दी से बचने के लिए हीटर खरीद रहे हैं, तो ध्यान रहे कि 5 स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट ही खरीदें। इनकी कीमत भले ही थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन ये बिजली के बिल को कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
Simple Ways To Lower Electricity Bill In Winter Even After Running Geyser-Heater Know Tips In Hindi
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : iStock

नंबर 2

  • अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल कम आए, तो इसके लिए ध्यान रखें कि हाई कैपेसिटी वाला गीजर ही घर लाएं। ऐसे गीजर में एक बार पानी गर्म होने पर लगभग 3 से 4 घंटे तक पानी गर्म रहता है, जिससे इसे बार-बार नहीं चलाना पड़ता और फिर बिजली का बिल कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Ways To Lower Electricity Bill In Winter Even After Running Geyser-Heater Know Tips In Hindi
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपके लिए ये जरूरी है कि अपना एक बजट बनाकर चलें कि आपको हर महीने कितने यूनिट खर्च करने हैं। फिर उसी हिसाब से हीटर, गीजर जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा करके भी आप अपने बिजली के बिल को काफी कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Simple Ways To Lower Electricity Bill In Winter Even After Running Geyser-Heater Know Tips In Hindi
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम हो सकता है? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आपको अगर बिजली का बिल कम करना है, तो इसके लिए एक बात का जरूर ध्यान रखें कि जितना काम हो उतना ही इस्तेमाल करें। दरअसल, ज्यादातर लोग हीटर-गीजर को चलाने के बाद ऑन ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा न करें जरूरत होने पर इस्तेमाल करें और फिर बंद कर दें। इससे आपका बिल कम होने में मदद मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed