फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: इस कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, बस इस सरल तरीके से पहले चेक कर लें अपनी पात्रता

Mon, 14 Nov 2022 03:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Update how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock

Ayushman Card Eligibility: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे और अगर बीमार पड़े तो उसका इलाज समय रहते हो जाए। लेकिन कई मामलों में ये देखने को मिलता है कि लोगों का इलाज पैसों की कमी के कारण नहीं हो पाता है, जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हर किसी को इलाज की सुविधा मिले। इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना चलाई जाती है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Update how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

ये है पात्रता चेक करने से लेकर आवेदन तक का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका भी मुफ्त में इलाज हो, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। इसके लिए आपको pmjay.gov.in पर जाना है और यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
Ayushman Card Update how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया होगा, जिसे दर्ज करें। फिर यहां दो विकल्प होंगे, जिसमें पहले में अपना राज्य चुनें। जबकि दूसरे विकल्प में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करें, जिसके बाद आपको आपकी पात्रता का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Update how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अगर आप पात्र हैं, तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं और यहां पर अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर संबंधित अधिकारी को दें।
विज्ञापन
Ayushman Card Update how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 4

  • इसके बाद कार्यालय की तरफ से आपकी पात्रता और और दस्तावेजों की जांच होती है। सबकुछ सही होने पर लगभग 15 दिनों के अंदर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed