एक व्यक्ति के जीवन में उसका सबसे मुश्किल दौर होता है उसका बुढ़ापा। इस दौरान उसे किसी के सहारे की जरूरत होती है। वहीं आर्थिक रूप से किसी दूसरे पर निर्भर होना और भी मुश्किल होता है। ऐसे में ये जरूरी है कि सभी के पास अपने बुढ़ापे के लिए कोई सहारा होना चाहिए ताकि आपको पैसों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर ना होना पड़े। इसी परेशानी का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक योजना चलाई जाती है, जिसका नाम है 'वरिष्ठ नागरिक बचत योजना'। इसे सरकार द्वारा चलाए गए सबसे आकर्षक बचत योजनाओं में से एक माना जाता। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सुरक्षित और नियमित आय की गारंटी देती है, इसलिए ये पूरी तरह से जोखिम मुक्त है। इसमें निवेश करना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बुद्धिमान कार्य है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसकी पात्रता के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस योजना से जुड़ सकता है।
{"_id":"61f3a3e76d96e051e6218486","slug":"senior-citizen-savings-scheme-eligibility-criteria-know-who-can-apply-for-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SCSS: कौन-कौन खुलवा सकता है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अपना खाता, जानिए क्या है इसकी पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SCSS: कौन-कौन खुलवा सकता है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अपना खाता, जानिए क्या है इसकी पात्रता
Fri, 28 Jan 2022 05:23 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्रता मानदंड
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्रता मानदंड
- फोटो : Istock
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना यानी एससीएसएस मुख्य रूप से भारत के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। दरअसल, भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत 2004 में वरिष्ठ नागरिकों को उनके पद के दौरान सुरक्षित व स्थिर आय के साथ प्रदान करने के लिए की थी। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग निवेश करके अच्छी बचत कर सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्रता मानदंड
- फोटो : pixabay
वरिष्ठ नागरिक बचत खाता खोलने के लिए पात्रता
- इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए कुछ पात्रता तय की गई है। जिसके अंतर्गत आने वाले लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, इसमें आवेदन करने के लिए व्यक्तियों की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्रता मानदंड
- फोटो : PIXABAY
- ध्यान रखने वाली बात ये है कि, जो व्यक्ति 55 वर्ष के हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) नियमों के तहत जल्दी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनको सेवानिवृत्ति के लाभ प्राप्त करने के बाद एक महीने के भीतर निवेश करना होगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्रता मानदंड
- फोटो : pixabay
- साथ ही सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी न्यूनतम 50 वर्ष की आयु के साथ इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- वहीं अनिवासी भारतीय यानी एनआरआई, भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) के साथ ही एक एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के सदस्य वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए पात्र नहीं हैं।