{"_id":"61f3d76a20ecf0434e4ced63","slug":"how-to-book-aadhaar-card-appointment-online-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaadhar Appointment: बनवाना है नया आधार कार्ड या करना है अपडेट, तो घर बैठे ऐसे लें अप्वाइंटमेंट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aaadhar Appointment: बनवाना है नया आधार कार्ड या करना है अपडेट, तो घर बैठे ऐसे लें अप्वाइंटमेंट
Fri, 28 Jan 2022 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में हमारे पास कई तरह के दस्तावेज मौजूद हैं, जो हमारे बेहद काम के हैं। मतलब अगर ये पास में न हो तो हमारे कई काम तक अटक जाते हैं। इसलिए इन दस्तावेजों को समय रहते बनवाना ही बेहतर विकल्प है। ऐसा ही एक दस्तावेज है हमारा आधार कार्ड, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। हमारे आधार कार्ड में कई जरूरी जानकारियों के साथ ही एक 12 अंकों का आधार नंबर भी होता है। वहीं, जो लोग आधार कार्ड बनवा चुके हैं, उन्हें कई बार अपने आधार में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पता तक बदलने की जरूरत पड़ती है। वहीं, कई लोगों को नया आधार कार्ड भी बनवाना होता है। ऐसे में आपको आधार सेवा केंद्र में लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ही अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका
- फोटो : Pixabay
ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट:-
स्टेप 1
- आप अगर नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या फिर अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको अप्वाइंटमेंट बुक वाले विकल्प को चुनना है।
आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- अब यहां पर नीचे आकर आपको अपना शहर और स्थान चुनना है। इसके बाद Proceed to book appointment वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपके सामने 'नया आधार या आधार अपडेट' वाला विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर कैप्चा कोड भरें और ओटीपी पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और वेरिफिकेशन पर क्लिक कर दें। फिर प्रमाण के साथ व्यक्तिगत विवरण और पता विवरण दर्ज करें। आखिर में अपना वो समय चुनें जिसमें आप आधार केंद्र पर जाना चाहते हैं, जिसके बाद आपको अप्वाइंटमेंट मिल जाएगी।