Tenant Security Deposit Refund Rules: मेट्रो शहरों या किराए के मकान में रहने वाले लोगों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट एक बड़ी रकम होती है। मकान खाली करते समय आमतौर पर मकान मालिक को यह रकम तुरंत या कुछ दिनों के भीतर लौटानी होती है। हालांकि, कई बार मकान मालिक बेकार के बहाने बनाकर या घर में बिना वजह के नुकसान की बात कहकर सिक्योरिटी मनी रोकने की कोशिश करते हैं।
फ्लैट खाली करने के एक महीने बाद भी नहीं मिला सिक्योरिटी डिपॉजिट? यहां जानें आपके पास क्या हैं विकल्प
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:39 PM IST
सार
Delay In Security Deposit Return: मेट्रो शहरों में हर दिन सैकड़ों लोग एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट में शिफ्ट होते हैं। बड़े शहरों में नया फ्लैट लेते समय ही मकान मालिक एडवांस के तौर पर सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में मोटी रकम जमा करवा लेते हैं, जिसे फ्लैट खाली करने के बाद लौटाने का वादा किया जाता है। मगर कई बार कुछ मकान मालिक फ्लैट छोड़ने के बाद भी यह पैसा वापस करने में आनाकानी करते हैं। आइए, इस लेख में इसी बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन