फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर आप भी खरीद रहे हैं पुरानी गाड़ी, तो भूलकर न करें ये गलतियां

Mon, 29 Jul 2024 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Jul 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
Second Hand Vehicle Purchasing Tips in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : Amar Ujala

Second Hand Vehicle Purchasing Tips: अपना समय बचाने के लिए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने से बचने के लिए लोग अपना वाहन खरीदते हैं। कोई कार खरीदता है, तो कोई बाइक या स्कूटी आदि। हालांकि, आज के इस समय में बाइक हो या कार, ये सभी काफी महंगे आते हैं और इसके लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसलिए कई लोग तो पैसे बचाने के लिए पुराने वाहन खरीद लेते हैं और अपनी जरूरत पूरा कर लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि पुराने वाहन खरीदते समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है? क्योंकि अगर आप पुराना वाहन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपको आगे चलकर पछतावा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Second Hand Vehicle Purchasing Tips in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock

इन गलतियों को करने से बचें:-

पहली गलती

  • आप जब भी कोई पुराना वाहन खरीद रहे हैं तो अपने साथ मैकेनिक को ले जाना न भूलें। दरअसल, मैकेनिक आपको बता सकता है कि गाड़ी लेने लायक है या नहीं क्योंकि उसे इसकी जानकारी होती है। पर अगर आप अकेले गाड़ी खरीदने जाते हैं तो आपको इसकी जानकारी न होने के कारण आपको ये सौदा महंगा पड़ सकता है।
Second Hand Vehicle Purchasing Tips in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • जब भी कोई पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं तो उसके पेपर्स देखना न भूलें। अगर पेपर्स में दिक्कत है तो ऐसी गाड़ी को खरीदने से बचें, वरना आपको आगे दिक्कत हो सकती है। गाड़ी की पीओसी, आरसी, इंश्योरेंस जैसे जरूरी पेपर्स जरूर चेक करें, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Second Hand Vehicle Purchasing Tips in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • आपको गाड़ी पसंद आ गई है और आप इसे खरीद चुके हैं तो एक काम जरूर करें, वरना आपको रास्ते में दिक्कत हो सकती है और गाड़ी का इंजन तक सीज हो सकता है। दरअसल, गाड़ी का इंजन ऑयल जरूर चेक करें। अगर ये नहीं है या सूख गया है तो गाड़ी को चलाने से पहले इंजन ऑयल जरूर डलवाएं।
विज्ञापन
Second Hand Vehicle Purchasing Tips in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock

चौथी गलती

  • जब भी पुरानी गाड़ी खरीदें तो सब कुछ देखने के बाद एक और चीज देखना न भूलें और वो है उस गाड़ी के चालान। दरअसल, आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि गाड़ी पर कितने चालान हैं। अगर कोई चालान है तो गाड़ी मालिक से इसे भरवाएं या फिर पेमेंट में से उतने पैसे काट लें। वरना आपको बाद में ये भरने पड़ते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed