फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rules Change: क्रेडिट कार्ड, एलपीजी गैस से लेकर यूपीएस तक, आज से बदलेंगे ये नियम; यहां जानें सबकुछ

Mon, 01 Sep 2025 07:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 07:00 AM IST
सार

September Rules: अलग अलग सेक्टरों में होने जा रहे ये बदलाव आपके बजट और लाइफस्टाइल दोनों को प्रभावित करने का काम करेंगे। एक नागरिक होने के नाते आपको आज से यानी सितंबर महीने में होने जा रहे इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Rules Change from September 2025 Check LPG Cylinder Price GTS UPI All Details
आज से बदल जाएंगे कई नियम। - फोटो : Adobe Stock

Rules Change From September 2025: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। ऐसे में आज से सितंबर महीने की शुरुआत हो गई है। वहीं, आज यानी सितंबर महीने से कई नए बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। सितंबर महीने में इनकम टैक्स रिटर्न, यूपीएस और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा एलपीजी गैस की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।



ये भी पढ़ें:- September Bank Holiday: इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अपने शहर के बैकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ये बदलाव आपके लिए फायदे और नुकसान का कारण बन सकते हैं। अलग अलग सेक्टरों में होने जा रहे ये बदलाव आपके बजट और लाइफस्टाइल दोनों को प्रभावित करने का काम करेंगे। एक नागरिक होने के नाते आपको सितंबर महीने में होने जा रहे इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सितंबर महीने से किन-किन नियमों में बदलाव होगा? आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Rules Change from September 2025 Check LPG Cylinder Price GTS UPI All Details
Rules Change from September 2025 - फोटो : Adobe Stock

आईटीआर फाइलिंग 

आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई, 2025 थी जिसे आयकर विभाग द्वारा बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दिया गया है। इस कारण आपको 15 सितंबर से पहले आईटीआर फाइल कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर नोटिस आ सकता है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

Rules Change from September 2025 Check LPG Cylinder Price GTS UPI All Details
Rules Change from September 2025 - फोटो : Adobe Stock

यूपीएस 

एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक यूनिफाइड पेंशन योजना को चुनना होगा। इसे चुनने के लिए पहले 30 जून का समय तय किया गया था। हालांकि, इसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rules Change from September 2025 Check LPG Cylinder Price GTS UPI All Details
Rules Change from September 2025 - फोटो : Adobe Stock

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम 

एसबीआई ने चुनिंदा कार्ड के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव आज यानी 1 सितंबर, 2025 से लागू हो रहे हैं। इस नियम के अंतर्गत कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में संसोधन किया गया है। वे लोग जिनके पास ये कार्ड हैं वे डिजिटल गेमिंग और सरकारी वेबसाइट पर ट्रांजैक्शन से जुड़े खर्चों पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं कमा सकेंगे।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

विज्ञापन
Rules Change from September 2025 Check LPG Cylinder Price GTS UPI All Details
Rules Change from September 2025 - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस कीमतों में बदलाव

हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस कारण आज यानी 1 सितंबर से एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा सीएनजी, पीएनजी और जेट फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed