September 2025 Bank Holidays: आजकल ऑनलाइन पेमेंट पर एक बड़ी संख्या में लोग निर्भर रहते हैं। छोटी से छोटी चीज हो या कोई बड़ी चीज लोग ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं और यूपीआई के इस्तेमाल से ये आसान भी हो गया है। वहीं, बैंकिंग भी आजकल बेहद आसान हो गई है, क्योंकि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लोगों के काम बेहद आसान हो गए हैं। इसलिए लोगों को हर एक काम के लिए बैंक तो अब नहीं जाना पड़ता।
{"_id":"68b4fbf2d5dfd538aa002976","slug":"bank-holiday-2025-when-will-the-banks-remain-closed-in-september-see-the-list-of-holidays-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"September Bank Holiday: इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अपने शहर के बैकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
September Bank Holiday: इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अपने शहर के बैकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Mon, 01 Sep 2025 07:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:21 AM IST
सार
September Mein Bank Holiday Kab-Kab Hai: आज से नया महीना शुरू हो चुका है यानी सितंबर का महीना। ऐसे में इस महीने कब-कब बैंक खुले रहेंगे और कब-कब बैंक बंद रहेंगे। वो आप यहां दी गई छुट्टियों की लिस्ट में देख सकते हैं।
विज्ञापन
सितंबर में बैक कब बंद हैं और कब खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
सितंबर में बैक कब बंद हैं और कब खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक:-
3 से 5 सितंबर तक
- 3 सितंबर - कर्मा पूजा होने की वजह से रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे
- 4 सितंबर - फर्स्ट ओणम होने के कारण त्रिवेंद्रम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 5 सितंबर - ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ है, इसलिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं
सितंबर में बैक कब बंद हैं और कब खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
6 से 7 और 12 से 13 सितंबर तक
- 6 सितंबर - ईद-ए-मिलाद की वजह से जम्मू, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
- 7 सितंबर - पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
- 12 सितंबर - ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 13 सितंबर - महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की अवकाश रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में बैक कब बंद हैं और कब खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
14 और 21 से 23 सितंबर तक
- 14 सितंबर - पूरे देश के बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
- 21 सितंबर - रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
- 22 सितंबर - नवरात्र स्थापना के कारण जयपुर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जयंती होने की वजह से जम्मू में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
सितंबर में बैक कब बंद हैं और कब खुले हैं?
- फोटो : Adobe Stock
27 से 30 सितंबर तक
- 27 सितंबर - महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- 28 सितंबर - रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 29 सितंबर - महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
- 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी