28 Or 84 Days Mobile Recharge Plan: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत है तो शायद इसमें किसी को को आपत्ति न हो? आप कहां हैं, किसी को आपसे बात करनी है, आप किसी मुसीबत में हैं, आपको कोई खुशी किसी से साझा करनी है, नेट बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग जैसे अनेकों काम आप अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। बशर्ते आपके मोबाइल में कॉलिंग और इंटरनेट रिचार्ज हो, क्योंकि इनका होना इन सभी कामों के लिए जरूरी है।
टेलिकॉम कंपनियां कई अलग-अलग तरह के रिचार्ज प्लान लेकर आती है। लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान चुनते हैं भी हैं, लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि लोग इस उलझन में रहते हैं कि उनके लिए 28 दिन वाला प्लान बेस्ट हो सकता है या फिर 84 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान सही रहेगा? दरअसल, ज्यादातर लोग इन दोनों प्लान में ही रिचार्ज करवाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस उलझन में हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन सा प्लान बेहतर हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
28 दिन और 84 दिन में से कौन सा वाला मोबाइल रिचार्ज सही रहता है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन सा प्लान हो सकता है अच्छा?
- अगर आप भी 28 और 84 दिन वाले प्लान के बीच उलझन में रहते हैं, तो जान लें कि जहां 28 दिन वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान सीमित बजट और कम इस्तेमाल के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ 84 दिन वाला प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना चाहते और हर महीने वाले रिचार्ज पर कुछ पैसे भी बचाना चाहते हैं।
3 of 6
28 दिन और 84 दिन में से कौन सा वाला मोबाइल रिचार्ज सही रहता है?
- फोटो : Adobe Stock
कब चुनें 28 दिन वाला प्लान?
- अगर आप काफी अधिक इंटरनेट या कॉल का इस्तेमाल नहीं करते हैं और साथ ही चाहते हैं कि आपको मोबाइल रिचार्ज के लिए एक साथ अधिक पैसे न देने पड़ें, तो ऐसे में आपके लिए 28 दिन वाला मोबाइल रिचार्ज बेस्ट हो सकता है।
4 of 6
28 दिन और 84 दिन में से कौन सा वाला मोबाइल रिचार्ज सही रहता है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस रिचार्ज को करवाने में आपको हर महीने पैसे तो देने पड़ते हैं, लेकिन 84 दिन वाले प्लान की तरह एक साथ अधिक पैसे नहीं देने होते। वहीं, 28 दिन वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान उन लोगो के लिए भी सही हो सकता है जो रिचार्ज प्लान बार-बार बदलते रहते हैं और कई तरह के नए ऑफर्स का लाभ उठाना चाहते हैं। 28 दिन के रिचार्ज में आप ये लाभ ले सकते हैं।
5 of 6
28 दिन और 84 दिन में से कौन सा वाला मोबाइल रिचार्ज सही रहता है?
- फोटो : Adobe Stock
84 दिन वाला प्लान कब ले सकते हैं?
- बात अगर 84 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान की करें, तो इस प्लान की खास बात ये होती है कि ये प्लान लंबे समय के लिए होते हैं और 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में इस रिचार्ज में महीने की लागत कम आती है। इस प्लान में आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म भी साथ में मिल सकते हैं।