Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Why jewelers use pink paper to wrap gold or silver jewellery Know reason in Hindi
{"_id":"68a43cdcfb33d150220c899e","slug":"why-jewelers-use-pink-paper-to-wrap-gold-or-silver-jewellery-know-reason-in-hindi-2025-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jewellery Pink Paper: सुनार गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटकर देते हैं सोने-चांदी के आभूषण? ये है वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Jewellery Pink Paper: सुनार गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटकर देते हैं सोने-चांदी के आभूषण? ये है वजह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:08 AM IST
सार
Gold Jewellers Pink Paper Kyo Use Karte Hain: आपने जब भी किसी सुनार की दुकान से सोना-चांदी खरीदा होगा, तो ध्यान दिया होगा कि सुनार आपको ज्वेलरी गुलाबी रंग के कागज में ही देता है। पर ऐसा क्यों?
विज्ञापन
1 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Gold Jewellers use Pink Paper: जहां एक तरफ महिलाओं को ज्वेलरी खरीदने का शौक होता है, तो वहीं पुरुष भी अपने लिए अंगूठी, चेन या कड़ा आदि बनवा लेते हैं। लोग सोने-चांदी से बने आभूषणों को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके दो फायदे आमतौर पर होते हैं। पहला ये कि इनके डिजाइन बड़े खूबसूरत होते हैं और दूसरा कि सोने-चांदी की ज्वेलरी को लोग निवेश के तौर पर भी देखते हैं, क्योंकि जरूरत पड़ने पर अगर मार्केट में इनको बेचा जाए तो आपको अच्छी रकम मिल सकती है।
बस आप जब भी सोना खरीदें तो हमेशा उसका बिल जरूर लें, क्योंकि अगर आप सोने का बिल नहीं लेते हैं तो आपको आगे सोना बेचते समय दिक्कत हो सकती है। इसलिए बिल लेना जरूरी होता है। वहीं, इन सबके बीच अगर आपने सुनार की दुकान पर सोने-चांदी के आभूषण लिए हैं, तो आपने एक चीज देखी होगी कि सुनार आपको सोने-चांदी के आभूषण गुलबी रंग के कागज में लपेटकर देते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों है? क्या इसके पीछे कोई वजह है या कुछ और? तो चलिए जानते हैं सुनार गुलाबी रंग के कागज में सोने को लपेटकर ही क्यों देते हैं। आगे आप इसकी वजह जान सकते हैं...
2 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
क्या होता है?
दरअसल, आप अगर सुनार की दुकान में सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने जाएंगे तो आपको ये आभूषण एक बॉक्स में दिए जाते हैं। पर इस बॉक्स के अंदर पहले एक गुलाबी रंग का कागज होता है और उस कागज के अंदर ही आपके आभूषण होते हैं।
3 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
एक नहीं सभी सुनार करते हैं ऐसा
इसमें ऐसा नहीं है कि एक ही सुनार या कुछ सुनार ऐसे हों जो गुलाबी रंग के कागज में आभूषण लपेटकर देते हैं। बल्कि, हर सुनार ऐसा ही करता है और गुलाबी रंग के कागज में ही आभूषण लपेटकर देता है। ऐसे में इसके पीछे जरूर कोई न कोई वजह तो होगी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
क्या है वजह?
आखिर सुनार गुलाबी रंग के कागज में ही आभूषण क्यों देते हैं? तो जान लें कि इसके पीछे कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। पर ये एक परंपरा की तरह है क्योंकि पुराने जमाने से यही हो रहा है यानी पहले के समय से ही सुनार गुलाबी रंग के कागज में आभूषण रखकर देते हैं। इसलिए आज भी ऐसा ही होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सोने-चांदी के आभूषण को गुलाबी कागज में क्यों रखा जाता है?
- फोटो : AdobeStock
वहीं, आभूषणों को खरोंच से बचाने के लिए कागज का इस्तेमाल किया जाता है। सुनारों के मुताबिक, गुलाबी कागज में हल्की धात्विक चमक होने के कारण इस कागज में गहने रखने से ये और भू खूबसूरत और चमकदार लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।