फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RBI: कहीं इस बैंक में तो नहीं है आपका खाता, RBI ने किया लाइसेंस रद्द

Fri, 21 Jul 2023 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
RBI cancels the license of this bank of Uttar Pradesh check all details here
RBI - फोटो : istock

RBI: हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित एक कॉ-ऑपरेटिव बैंक के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इस बैंक का नाम यूनाइटेड इंडिया कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड है। यह बैंक उत्तर प्रदेश, बिजनौर के नगीना में स्थित है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके बैंकिंग कारोबार को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कमिश्नर और सहकारी रजिस्ट्रार को भी इस बैंक को बंद करने के लिए कहा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपी कमिश्नर और कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने के लिए निर्देश जारी किया है। डीआईसीजीसी के बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के तहत इस बैंक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए कहा गया है। 

RBI cancels the license of this bank of Uttar Pradesh check all details here
RBI - फोटो : अमर उजाला

आरबीआई के मुताबित यह बैंक बैंकिंग रेगुलेशन Act, 1949 की धारा-56 के साथ ही धारा 11(1) और धारा 22 (3) (D) के नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा था।

RBI cancels the license of this bank of Uttar Pradesh check all details here
Bank - फोटो : Istock

रिजर्व बैंक के निर्देशों के आधार पर बैंक की सभी सेवाओं को 19 जुलाई, 2023 से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसको लेकर 14 जुलाई को ऑर्डर जारी कर दिया गया था। 

Sensex: क्या है सेंसेक्स, कैसे करता है यह काम? यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
RBI cancels the license of this bank of Uttar Pradesh check all details here
RBI - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक के 99.98 फीसदी जमाकर्ता DICGC से पूरी जमा राशि पाने के हकदार हैं। जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के अंतर्गत पांच लाख रुपये की राशि का दावा कर सकता है। 

विज्ञापन
RBI cancels the license of this bank of Uttar Pradesh check all details here
RBI - फोटो : पीटीआई

रिजर्व बैंक ने बताया है कि कई पहलुओं को ध्यान में रखकर यूनाइटेड इंडिया कॉ-ऑपरेटिव बैंक पर यह कार्रवाई की गई है। 

AI: सरकार दे रही फ्री में एआई की ट्रेनिंग, तुरंत कराएं अपना दाखिला, लाखों में होगी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed