फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: क्या पिता-पुत्र एक साथ ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानें नियम

Sun, 13 Sep 2026 03:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 13 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

Can Both Father And Son Get PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पिता-पुत्र दोनों एक साथ इस योजना का लाभ ले सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Rules: Can Father and Son Both Receive Scheme Benefits in hindi
पीएम किसान पिता पुत्र नियम - फोटो : AI

PM Kisan Father Son Eligibility Rules: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये 6000 रुपये सालभर में तीन किस्तों में दिए जाते हैं, जिसमें से अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और अब लाभार्थी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।



अक्सर किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक ही घर के पिता और पुत्र दोनों इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। सरकार के नियमों के अनुसार एक परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को योजना की किस्त मिल सकती है। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि इसके पीछे का नियम क्या है।

PM Kisan Rules: Can Father and Son Both Receive Scheme Benefits in hindi
योजना के तहत परिवार की सही परिभाषा - फोटो : AdobeStock

योजना के तहत परिवार की सही परिभाषा

  • पीएम किसान योजना के नियमों में 'परिवार' का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है।
  • नियम के मुताबिक परिवार का केवल एक ही सदस्य 6,000 रुपये की सालाना राशि पाने का हकदार होता है।
  • अगर पिता और पुत्र एक ही राशन कार्ड या एक ही संयुक्त परिवार में रहते हैं, तो दोनों को एक साथ इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
PM Kisan Rules: Can Father and Son Both Receive Scheme Benefits in hindi
किस स्थिति में पुत्र को मिल सकता है अलग लाभ - फोटो : AdobeStock

किस स्थिति में पुत्र को मिल सकता है अलग लाभ

  • अगर पुत्र बालिग है और उसके नाम पर अलग जमीन की रजिस्ट्री या खतौनी दर्ज है, तो वह अलग से आवेदन कर सकता है।
  • मगर इसके लिए पुत्र का राशन कार्ड और घर अलग होना चाहिए।
  • अगर पिता की जमीन पर ही पूरा परिवार खेती कर रहा है और जमीन पुत्र के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है, तो सिर्फ पिता को ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Rules: Can Father and Son Both Receive Scheme Benefits in hindi
नियम तोड़कर लाभ लेने पर होगी कानूनी कार्रवाई - फोटो : AdobeStock

नियम तोड़कर लाभ लेने पर होगी कानूनी कार्रवाई

  • अगर एक ही परिवार के पिता और पुत्र दोनों बिना पात्रता के गलत तरीके से योजना का पैसा ले रहे हैं, तो इसे धोखाधड़ी माना जाएगा।
  • सरकार ऐसे मामलों की ई-केवाईसी और भू-सत्यापन के जरिए जांच कर रही है।
  • फर्जीवाड़ा पाए जाने पर अब तक ली गई सभी किस्तों की पूरी राशि वापस वसूली जाएगी और आवेदन भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Rules: Can Father and Son Both Receive Scheme Benefits in hindi
आवेदन करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AdobeStock
आवेदन करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
  • पीएम किसान योजना का नया आवेदन करने से पहले यह जांच लें कि जमीन की जमाबंदी या खसरा आपके खुद के नाम पर हो।
  • साथ ही अपने बैंक खाते की ई-केवाईसी और आधार सीडिंग पूरी रखें।
  • अगर घर में पिता पहले से लाभ ले रहे हैं, तो जब तक जमीन आपके नाम कानूनी रूप से दर्ज न हो जाए, तब तक अलग आवेदन करने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed