Artificial Intelligence: अब हम एक चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुके हैं। डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह युग आने वाले भविष्य को एक नया आकार दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से देश दुनिया में काफी तेजी से बदलाव होने वाले हैं। इसका सीधा असर आपके रोजगार और जीवन पर देखने को मिलेगा। गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट की मानें, तो निकट भविष्य में एआई 30 करोड़ जॉब्स को रिप्लेस कर देगा। ऐसे में भविष्य की इस बदलती नब्ज के साथ आपको भी बदलना जरूरी है। आने वाले समय में एआई के आने से बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने वाली हैं। वहीं उसी के समानांतर कई नई जॉब्स भी क्रिएट होंगी। ऐसे में आपको अभी से ही एआई फील्ड से जुड़े कोर्सों में दाखिला ले लेना चाहिए। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत सरकार मुफ्त में एआई की ट्रेनिंग दे रही है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
AI: सरकार दे रही फ्री में एआई की ट्रेनिंग, तुरंत कराएं अपना दाखिला, लाखों में होगी कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 20 Jul 2023 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन