October Bank Holidays List: खुशियों और रौशनी का पर्व दिवाली इस बार 20 अक्तूबर 2025 के दिन मनाया जाएगा। 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएगा और फिर दिवाली के बाद छठ महापर्व भी मनाया जाएगा। ये सारे ही पर्व आस्था और खुशियों के प्रतीक हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपनों संग ये पर्व मनाते हैं।
ऐसे में ये पर्व हैं तो जाहिर है कि कुछ दिन बैंक बंद भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको इस बीच किसी जरूरी काम से बैंक जाना है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर धनतेरस, दिवाली और छठ में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं और किस-किस दिन बैंक खुले रहेंगे। तो चलिए जानते हैं दिवाली, धनतेरस और छठ पर बैंकों की कब-कब छुट्टी है। अगली स्लाइड्स में आप आरबीआई द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...
2 of 6
दिवाली पर क्या बैंक बंद है?
- फोटो : Adobe Stock
धनतेरस पर बैंक खुलेंगे?
- धनतेरस का पर्व इस बार 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग सोना-चांदी और बर्तन आदि खरीदते हैं। अगर आप इस दिन बैंक जाने वाले हैं, तो जान लें कि इस दिन कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से सिर्फ गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी राज्यों में बैंक खुलेंगे।
3 of 6
दिवाली पर क्या बैंक बंद है?
- फोटो : Adobe Stock
छोटी दिवाली को बैंक खुलेंगे या नहीं?
- नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली इस साल 19 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन लोग अपने घरों में दीप जलाते हैं और इसके अगले दिन दिवाली यानी महालक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है और बैंकों की अवकाश रहेगा।
4 of 6
दिवाली पर क्या बैंक बंद है?
- फोटो : Adobe Stock
दिवाली वाले दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी?
- इस बार दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
5 of 6
दिवाली पर क्या बैंक बंद है?
- फोटो : AdobeStock
- वहीं, आरबीआई की छुट्टियों वाली लिस्ट के मुताबिक, 21 अक्तूबर को भी दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा के कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।