आधार व्यक्ति की पहचान का प्रमाण होता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। देश के लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल कनेक्शन, और अन्य जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत हम लोगों को होती है। इस कारण आधार बनवाने के बाद अगर कोई गलत जानकारी उसमें दर्ज हो जाए तो आपके लिए कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आधार कार्ड में हमारा नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता, लिंग, और बायोमेट्रिक डिटेल्स होती हैं। अगर इन डिटेल्स में कोई गलती हो जाती है तो इसे अपडेट कराने की लिमिट तय की गई है। वहीं आधार कार्ड में एक डिटेल्स ऐसी है, जिसे केवल एक बार ही अपडेट कराया जा सकता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
Aadhaar Card: आधार कार्ड में दर्ज इस गलती को केवल एक बार ही कराया जा सकता है अपडेट, जरूर जान लें ये बात
आधार कार्ड में एक डिटेल्स ऐसी है, जिसे केवल एक बार ही अपडेट कराया जा सकता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में अगर आपकी जन्म तिथि (Date Of Birth) की जानकारी गलत दर्ज है तो इसे आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि की डिटेल्स को केवल एक बार ही अपडेट कराया जा सकता है।
Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख
यूआईडीएआई एक से अधिक बार आधार जन्मतिथि को अपडेट कराने का मौका नहीं देता है। आधार कार्ड में जन्मतिथि को अपडेट कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको अपॉइंटमेंट लेकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है।
Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?
इस दौरान अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाएं। इसके बाद आपको अपडेट फॉर्म फिल करना है। फॉर्म में पूछी गई डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। इसके बाद आपको अपनी बायोमैट्रिक डिटेल्स देनी होगी। बायोमैट्रिक डिटेल्स को देने के बाद आपके आधार कार्ड के अपडेट किए जाने की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। इस दौरान आपको एक एक्नोलेजमेंट स्लिप मिलेगी। इसकी मदद से आप स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान
कुछ दिनों के बाद आपकी जन्मतिथि को अपडेट कर दिया जाएगा। आधार अपडेट होने के बाद आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर विजिट करके पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। नया पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने के कुछ दिनों के बाद आपके घर पर आ जाएगा। पीवीसी आधार कार्ड को ऑर्डर करने के लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी है।
Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे