फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Free: अगर आप भी उठाना चाहते हैं मुफ्त या सस्ते राशन का लाभ, तो तुरंत करें ये काम, मिलने लगेंगे फायदे

Thu, 17 Mar 2022 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Mar 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Ration Free how to apply for ration card online utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

अगर आप जरूरतमंद हैं या फिर गरीब तबके से आते हैं, तो फिर आप केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थाएं, बीमा और आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं चलाती है। आप अगर इस श्रेणी में आते हैं, तो फिर आप भी इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है राशन योजना, जिसका लाभ लोगों तक पहुंचाया जाता है। लोगों का पहले राशन कार्ड बनाया जाता है, और फिर उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। ऐसे में अगर आपने अब तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है, तो फिर आप इन सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप राशन कार्ड जरूर बनवाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ration Free how to apply for ration card online utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं राशन कार्ड:-

स्टेप 1

  • इस राशन कार्ड के आवेदन के लिए आप ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका काम बेहद आसानी से घर बैठे हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। जैसे- अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आपको पहले https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx वेबसाइट पर जाना है।
Ration Free how to apply for ration card online utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाकर आपको राशन कार्ड का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है। फिर इस फॉर्म को भरकर आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को जैसे- आधार कार्ड, आवेदक की फोटो, बैंक खाते की जानकारी आदि डिटेल्स यहां दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Free how to apply for ration card online utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको राशन कार्ड बनवाने की फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी। आपको 5 रुपये से लेकर 45 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Ration Free how to apply for ration card online utility news in hindi
राशन कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब भरे हुए फॉर्म को ऑनलाइन जमा कर दें। इसके प्रोसेस के बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा, और फिर 30 दिनों के अंदर आपका राशन कार्ड आपके पते पर जारी कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed