राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए अगर आपका फिंगरप्रिंट बार-बार मैच नहीं होता है तो आपके लिए राहत की खबर है। सरकार राशन वितरण व्यवस्था में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा जोड़ रही है। आधार दिवस के मौके पर 29 सितंबर को इसकी घोषणा की गई। नई सुविधा 1 अक्तूबर 2026 से ई-पीडीएस में शुरू की जाएगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर!
- फोटो : AI Generative Image
फिंगरप्रिंट नहीं हुआ मैच तो चेहरा आएगा काम
अभी राशन की दुकान पर लाभार्थी की पहचान के लिए ई-पीओएस मशीन पर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है। इसमें आमतौर पर फिंगरप्रिंट से पहचान की जाती है। कई बार मशीन पर उंगली का निशान ठीक से नहीं आ पाता और वेरिफिकेशन नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा काम आ सकती है। इसमें लाभार्थी के चेहरे को कैमरे के जरिए स्कैन करके आधार में दर्ज जानकारी से मिलाया जाएगा। यानी पहचान के लिए सिर्फ फिंगरप्रिंट पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी।
3 of 5
राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर!
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों और मजदूरों को मिल सकती है राहत
फिंगरप्रिंट मैच न होने की परेशानी खास तौर पर बुजुर्गों और उन लोगों को होती है, जो लगातार हाथों से मेहनत-मजदूरी करते हैं। ऐसे लोगों की उंगलियों के निशान कई बार मशीन ठीक से नहीं पढ़ पाती। फेस ऑथेंटिकेशन ऐसे लाभार्थियों के लिए पहचान का एक दूसरा तरीका उपलब्ध करा सकता है। हालांकि इसका इस्तेमाल वहीं किया जा सकेगा, जहां यह सुविधा ई-पीडीएस और संबंधित ई-पीओएस मशीन में उपलब्ध होगी।
4 of 5
राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर!
- फोटो : Adobe Stock
राशन की दुकान पर मशीनों में होगा अपडेट
नई सुविधा शुरू करने के लिए राशन की दुकानों पर इस्तेमाल होने वाली ई-पीओएस मशीनों और सिस्टम में जरूरी तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। इसका मकसद राशन लेने के दौरान पहचान की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
5 of 5
राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर!
- फोटो : अमर उजाला
क्या है ई-पीडीएस?
ई-पीडीएस यानी इलेक्ट्रॉनिक पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम राशन बांटने की डिजिटल व्यवस्था है। इसके जरिए राशन कार्ड धारकों और लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी को डिजिटल तरीके से संभाला जाता है। राशन वितरण और पहचान से जुड़ी कई प्रक्रियाएं भी इसी सिस्टम के जरिए होती हैं। फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा इसी व्यवस्था को और आसान बनाने की कोशिश है। खासकर उन लोगों को इसका फायदा मिल सकता है, जिनका फिंगरप्रिंट मशीन पर आसानी से मैच नहीं होता।
शादी की लोकेशन सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं? घर खाली रहने की जानकारी यूं न दें
घर की चाबी किसी और के हाथ लग गई? ताला बदलने से पहले ये तीन चीजें जरूर चेक करें