फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों एटीएम से पैसे निकालते समय डिक्लाइंड, टाइमआउट और अनेबल टू प्रोसेस आता है? जानें इनका मतलब

Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

एटीएम से पैसे निकालते समय कई बार स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के एरर मैसेज दिखाई देते हैं। इनका मतलब हमेशा यह नहीं होता कि खाते में पैसे नहीं हैं। बल्कि, हर मैसेज के पीछे अलग वजह हो सकती है। चलिए जानते हैं इनका मतलब।

विज्ञापन
ATM Cash Withdrawal: What Do Declined Timeout and Unable to Process Mean
ATM पर दिखाई देने वाले इन मैसेज का क्या मतलब? - फोटो : Amar Ujala AI

एटीएम से पैसे निकालना आज रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार कैश निकालते समय एटीएम मशीन की स्क्रीन पर डिक्लाइंड, टाइमआउट या अनेबल टू प्रोसेस जैसे मैसेज दिखाई देते हैं।



ऐसे में कई लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर ट्रांजेक्शन क्यों नहीं हुआ और वो इधर-उधर मशीन में बटन दबाने लगते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। पर जान लें कि इन तीनों मैसेज का मतलब एक जैसा नहीं होता। चलिए जानते हैं इन तीनों मैसेज का मतलब क्या होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

ATM Cash Withdrawal: What Do Declined Timeout and Unable to Process Mean
ATM पर दिखाई देने वाले इन मैसेज का क्या मतलब? - फोटो : Adobe Stock

डिक्लाइंड का क्या मतलब है?

  • अगर एटीएम स्क्रीन पर ‘डिक्लाइंड’ लिखा आता है, तो इसका सामान्य मतलब है कि बैंक ने उस ट्रांजेक्शन को मंजूरी नहीं दी
  • इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं
  • जैसे- खाते में पर्याप्त बैलेंस न होना, गलत पिन नंबर डालना, रोज की एटीएम विड्रोल लिमिट पूरी हो जाना या बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन को अनुमति न मिलना आदि
  • कुछ मामलों में कार्ड या खाते से जुड़ी दूसरी वजहों से भी कैश नहीं निकल पाता
  • इसलिए ‘डिक्लाइंड’ दिखने पर सबसे पहले अपने खाते का बैलेंस और उपलब्ध विड्रोल लिमिट चेक करना सही रहता है
ATM Cash Withdrawal: What Do Declined Timeout and Unable to Process Mean
ATM पर दिखाई देने वाले इन मैसेज का क्या मतलब? - फोटो : Adobe Stock

टाइमआउट का क्या मतलब है?

  • एटीएम से कैश निकालते समय मशीन को बैंक के सर्वर से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेनी होती है
  • अगर एटीएम और बैंक के सिस्टम के बीच तय समय में जरूरी कम्यूनिकेशन पूरा नहीं हो पाता, तो टाइमआउट मैसेज आ सकता है
  • इसकी वजह एटीएम की कनेक्टिविटी, बैंक के सर्वर की समस्या या ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है
  • ऐसे मामले में जरूरी नहीं कि आपके खाते में कोई समस्या हो
  • कभी-कभी कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करने पर ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Cash Withdrawal: What Do Declined Timeout and Unable to Process Mean
ATM पर दिखाई देने वाले इन मैसेज का क्या मतलब? - फोटो : Adobe Stock

अनेबल टू प्रोसेस क्यों आता है?

  • अनेबल टू प्रोसेस का मतलब है कि एटीएम उस समय आपके ट्रांजैक्शन को पूरा नहीं कर पाया
  • यह मैसेज एटीएम की स्क्रीन पर कई कारणों से आ सकता है
  • जैसे- एटीएम में कैश उपलब्ध न होना, मशीन में तकनीकी दिक्कत होना, नेटवर्क समस्या या बैंक के सर्वर में दिक्कत होना आदि
  • इसका मतलब भी सीधे तौर पर यह नहीं है कि खाते में पैसे नहीं हैं
विज्ञापन
ATM Cash Withdrawal: What Do Declined Timeout and Unable to Process Mean
ATM पर दिखाई देने वाले इन मैसेज का क्या मतलब? - फोटो : AI Generated

पैसे कट जाएं लेकिन कैश न निकले तो क्या करें?

  • सबसे जरूरी बात यह है कि एरर मैसेज आने पर अपने बैंक खाते का बैलेंस या ट्रांजैक्सन हिस्ट्री जरूर चेक करें
  • अगर खाते से पैसे कट गए हैं, लेकिन एटीएम ने कैश नहीं दिया, तो ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करें
  • इसके बाद तुरंरत बैंक को शिकायत करें और मांगी गई जानकारी दें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed