फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें काम की बात: बिजली के बिल में फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज क्या होता है? दोनों में यहां समझें अंतर

Thu, 01 Oct 2026 03:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Oct 2026 03:41 PM IST
सार

Fixed Charge vs Energy Charge: बिजली के बिल में सिर्फ यूनिट के हिसाब से लगने वाला पैसा ही शामिल नहीं होता। बिल में फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज जैसे अलग-अलग शुल्क भी हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये क्या होते हैं?

विज्ञापन
Fixed Charge vs Energy Charge: Understand Your Electricity Bill
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर? - फोटो : Amar Ujala AI

जब घर में बिजली का बिल आता है तो कई लोगों की नजर सिर्फ कुल रकम और इस्तेमाल हुई यूनिट पर जाती है, लेकिन बिजली के बिल में कई अलग-अलग चार्ज शामिल हो सकते हैं।



इनमें फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज प्रमुख हैं। दोनों का संबंध बिजली की सप्लाई से है, लेकिन दोनों की गणना अलग तरीके से होती है। आमतौर पर लोग इन दोनों चार्ज यानी फिक्स्ड चार्ज और एनर्जी चार्ज में अंतर नहीं जानते हैं। पर आप यहां इन दोनों के अंतर को जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fixed Charge vs Energy Charge: Understand Your Electricity Bill
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर? - फोटो : AI Generated

फिक्स्ड चार्ज क्या होता है?

  • फिक्स्ड चार्ज वह शुल्क है जो बिजली कनेक्शन की उपलब्धता और स्वीकृत लोड जैसी चीजों के आधार पर लगाया जाता है
  • यह चार्ज आमतौर पर बिजली की खपत यानी आपने कितनी यूनिट बिजली इस्तेमाल की, उससे सीधे तय नहीं होता
  • इसे ऐसे समझिए कि किसी महीने बिजली की खपत कम होने पर भी फिक्स्ड चार्ज बिल में आ सकता है
Fixed Charge vs Energy Charge: Understand Your Electricity Bill
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर? - फोटो : Adobe Stock
  • इसका कारण यह है कि बिजली वितरण कंपनी को कनेक्शन और बिजली की आपूर्ति से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं को बनाए रखना होता है
  • हालांकि, फिक्स्ड चार्ज की राशि सभी उपभोक्ताओं के लिए एक जैसी नहीं होती
  • यह उपभोक्ता की श्रेणी, कनेक्शन के प्रकार, मीटर पर अप्रूव हुआ लोड और संबंधित राज्य की बिजली वितरण कंपनी के लागू टैरिफ के अनुसार अलग हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Fixed Charge vs Energy Charge: Understand Your Electricity Bill
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर? - फोटो : AI Generated

एनर्जी चार्ज क्या होता है?

  • एनर्जी चार्ज बिजली की वास्तविक खपत पर आधारित शुल्क होता है
  • इसे आमतौर पर इस्तेमाल की गई बिजली की यूनिट के आधार पर बिल में जोड़ा जाता है
  • उदाहरण के लिए, अगर किसी बिलिंग अवधि में आपने 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल की है तो एनर्जी चार्ज की गणना उस डिस्कॉम के लागू टैरिफ के अनुसार होगी
विज्ञापन
Fixed Charge vs Energy Charge: Understand Your Electricity Bill
क्या आपको पता है बिजली के बिल में फिक्स्ड और एनर्जी चार्ज में अंतर? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां यह समझना जरूरी है कि बिजली की प्रति यूनिट दर हर जगह एक जैसी नहीं होती
  • अलग-अलग राज्यों और उपभोक्ता श्रेणियों में टैरिफ अलग हो सकता है
  • कुछ जगह खपत के अलग-अलग स्लैब के लिए अलग दरें भी लागू होती हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed