देश में गरीब लोगों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। भारत में हर साल भुखमरी की वजह से कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में देश के करोड़ों लोगों को सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत बेहद कम कीमत पर राशन मुहैया करा रही है। हालांकि, राशन की सुविधा लेने के लिए के लिए आपके पास राशन कार्ड का होना जरूरी है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप कम कीमत पर मिलने वाले राशन की सुविधा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। राशन कार्ड का इस्तेमाल करके आप केवल राशन की ही सुविधा ही नहीं बल्कि कई अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। राजस्थान सरकार राशन कार्ड धारकों को महज 450 रुपये की कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Gas Cylinder: सरकार दे रही है राशन कार्ड धारकों 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:04 PM IST
सार
सरकार राशन कार्ड धारकों को महज 450 रुपये की कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन