फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas: किन लोगों को मिलता है पीएम आवास योजना का लाभ? यहां जानें नियम

Mon, 25 Nov 2024 05:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Nov 2024 05:39 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं केंद्र सरकार जितनी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, उनमें से एक योजना प्रधानमंत्री आवास योजना भी है? इस योजना से जुड़कर आप पक्का घर बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
PMAY: who is eligible for pm awas yojana check here
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Awas Yojana: हर किसी का सपना होता है कि उसके पास खुद का पक्का घर हो। आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है जिनके पास खुद का पक्का घर नहीं है। ऐसे में या तो ये लोग कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं या फिर किराए के घर में रहते हैं आदि। ऐसे लोगों की मदद के लिए जिनके पास कच्चा मकान है उनको पक्का घर दिलाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़कर अपना पक्का घर बनवाने के लिए पात्र हैं। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PMAY: who is eligible for pm awas yojana check here
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

ये लोग नहीं हैं पात्र

  • अगर आप भी पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ये जरूर जान लें कि कुछ लोग हैं जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इसमें वे लोग शामिल हैं जिनके पास पक्का मकान है, फिर चाहे वो ग्रामीण इलाके में है या फिर शहरी क्षेत्र में है...
PMAY: who is eligible for pm awas yojana check here
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं या आपके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या सरकारी नौकरी से रिटायर है, जो लोग करदाता हैं, अगर आपकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा है आदि। ऐसे में ये लोग पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMAY: who is eligible for pm awas yojana check here
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

ये लोग पात्र हैं:-

  • जो लोग भारत के नागरिक हैं और जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है
  • जिन लोगों के पास बीपीएल कार्ड है
  • जिन लोगों के पास कोई आवासीय इकाई नहीं है
  • जिन लोगों के पास कच्चा मकान है
  • जिनकी आय निम्न है आदि।
विज्ञापन
PMAY: who is eligible for pm awas yojana check here
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

लाभ क्या मिलता है?

  • अगर आप पीएम आवास योजना से जुड़ते हैं तो आपको घर नहीं बल्कि, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसा सरकार की तरफ से दिया जाता है। इसके लिए आपको पहले आवेदन करना होता है और फिर आपकी वेरिफिकेशन होती है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आप आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed