Ration Card e-KYC: भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए लाभार्थियों को आर्थिक लाभ, सब्सिडी या कोई सामान मिलता है आदि। इसी क्रम में केंद्र सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इसके लिए लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं और जिनके पास राशन कार्ड होता है उन्हें हर माह मुफ्त राशन दिया जाता है। राशन कार्डधारक राशन की सरकारी दुकान से ये राशन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, क्या आप जानते हैं कि राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है? शायद नहीं, तो जान लें कि ये बेहद जरूरी काम है अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड तक कैंसिल हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6723618bf86a98da15060f7c","slug":"ration-card-e-kyc-deadline-how-to-done-your-e-kyc-for-ration-card-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: अगर 1 दिसंबर तक नहीं करवाया ये काम, तो रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: अगर 1 दिसंबर तक नहीं करवाया ये काम, तो रद्द हो सकता है आपका राशन कार्ड
Thu, 31 Oct 2024 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 31 Oct 2024 04:24 PM IST
सार
अंत्योदय अन्न योजना के तहत भारत सरकार गरीब परिवारों को गेहूं, चावल जैसी चीजें मुहैया करवाती है। हर परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है जिसका लाभ लगभग 80 करोड़ से ज्यादा लोग ले रहे हैं।
विज्ञापन
राशन कार्डधारकों को कौन सा काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
राशन कार्डधारकों को कौन सा काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
राशन कार्ड हो सकता है कैंसिल
- आपूर्ति विभाग और खाद्य व रसद विभाग की तरफ से ई-केवाईसी करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अगर आप राशन कार्डधारक हैं तो अपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है। वहीं, ई-केवाईसी करवाने के लिए 1 दिसंबर 2024 तक का समय दिया गया है।
राशन कार्डधारकों को कौन सा काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
स्टेप 1
- अगर आपने भी अब तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा लें
- इसके लिए आपको सबसे पहले तो सभी सदस्यों को (जिन लोगों के नाम राशन कार्ड) सरकारी राशन की दुकान पर जाना है
- यहां पर जाकर राशन डीलर से मिलें और उन्हें ई-केवाईसी करने को कहें
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्डधारकों को कौन सा काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद राशन डीलर आपकी ई-केवाईसी करता है
- इसमें प्रत्येक सदस्य के फिंगर प्रिंट पोस मशीन में लिए जाते हैं
- फिर जैसे ही आपके फिंगर प्रिंट आ जाते हैं, वैसे ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
राशन कार्डधारकों को कौन सा काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
फेक लोगों से सावधान रहें
- आपको एक बात का ध्यान रखना है कि ई-केवाईसी के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें, क्योंकि जालसाज लोगों को ई-केवाईसी के नाम पर कॉल या मैसेज करके ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसे में आपको इन फेक कॉल से बचकर रहना है।