फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? ऐसे करें चेक

Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM IST
सार

आप भी अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: समय-समय पर राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में पिछले साल सितंबर महीने में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना पड़ता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभ ले सकते हैं या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों को मिलता है योजना का लाभ

  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना होगा कि क्या आप पात्रता सूची में आते हैं, क्योंकि इसमें 18 पारंपिरक व्यापार शामिल हैं जिनसे जुड़े लोगों को लाभ मिलता है
  • जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार का काम करते हैं...
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, राजमिस्त्री, उसमें धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलेंगे आपको?

  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये (ट्रेनिंग चलने तक) दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे वो टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility details in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है
  • जब आप पहले लिए हुए इस लोन को चुका देते हैं तो फिर आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • यहां ये भी जान लें कि आपको ये लोन सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed