फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: बाजार में बिक रहा है मिलावटी सरसों का तेल, कहीं आप तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Tue, 21 Nov 2023 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Nov 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Purity Check: How To Check Purity Of Mustered Oil Know the complete process here
असली-नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

Check Purity Of Mustered Oil at Home: आप जो भी खाने की चीजें घर ला रहे हैं क्या वो शुद्ध है? शायद इसका स्पष्ट जवाब आप न दे पाएं, क्योंकि बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। सब्जियों से लेकर दूध, घी जैसी अन्य चीजों में भी मिलावट की जा रही है और ये सब सिर्फ चंद पैसे कमाने के लिए। यही नहीं, आप जिस सरसों के तेल को असली मानकर उसका इस्तेमाल करते हैं, वो भी मिलावट से भरा आ रहा है। पर आप चाहें तो सरसों के तेल की पहचान करके ये पता लगा सकते हैं कि ये तेल असली है या मिलावट से भरा हुआ है। बस इसके लिए आपको कुछ तरीकों के बारे में जानना होगा। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Purity Check: How To Check Purity Of Mustered Oil Know the complete process here
असली-नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock

इन तरीकों से कर सकते हैं असली-नकली सरसों के तेल में फर्क:-

पहला तरीका

  • अगर आप सरसों का तेल घर लाए हैं, तो आप नाइट्रिक एसिड की मदद से पता लगा सकते हैं कि ये तेल असली है या मिलावट वाला। इसके लिए आपको सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब लेनी है। फिर उसमें लगभग पांच ग्राम सरसों का तेल डालना है।
Purity Check: How To Check Purity Of Mustered Oil Know the complete process here
असली-नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock
  • ट्यूब में सरसों का तेल डालने के बाद आपको इसमें नाइट्रिक एसिड को डालना है। फिर आपको टेस्ट ट्यूब को हिलाना है, ताकि ये सब आपस में मिल जाएं। अब आपको ध्यान देना है कि अगर ये रंग बदलता है, तो यानी आपका सरसों का तेल मिलावट वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Purity Check: How To Check Purity Of Mustered Oil Know the complete process here
असली-नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दूसरा तरीका

  • सरसों के तेल में मिलावट हुई है या नहीं, इसके लिए आपको थोड़ा सरसों का तेल लेना है और उसे दो-तीन घंटों के लिए फ्रीज में रखना है। ऐसे में अब ध्यान दें कि फ्रीज में रखे सरसों के तेल के ऊपर सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ नजर आ रहा है, तो समझ लीजिए कि इस तेल में मिलावट की गई है।
विज्ञापन
Purity Check: How To Check Purity Of Mustered Oil Know the complete process here
असली-नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock

तीसरा तरीका

  • सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए आप रबिंग टेस्ट भी कर सकते हैं। इसमें आपको अपनी हथेली पर सरसों के तेल को रगड़ना है। फिर ध्यान दें कि अगर कोई दूसरा रंग या गंध आती है, तो ऐसे में तेल में मिलावट की संभावना हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed