IRCTC Shirdi Tour Package 2023: आपको शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां पर आते हैं। शिरडी में आपको साईं बाबा के कई मंदिर देखने को मिलेंगे। कहा जाता है कि 16 साल की उम्र में साईं बाबा शिरडी गांव में आए थे। इसके बाद वह अपने जीवन के आखिरी क्षणों तक इसी गांव में रहे। इस कारण शिरडी गांव का एक विशेष महत्व है। अगर आप भी शिरडी में स्थित साईं बाबा के मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में शिरडी साईं बाबा के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन