फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tax Saving Schemes: टैक्स सेविंग करने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल रहा अच्छा रिटर्न

Mon, 24 Mar 2025 03:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आप टैक्स सेविंग तो करेंगे साथ ही आपको इन स्कीम्स में निवेशश करने पर अच्छा रिटर्न भी मिलेगा।

विज्ञापन
Public Provident Fund To Sukanya Samriddhi Yojana Know Top Tax Saving Scheme
Tax Saving Scheme - फोटो : AdobeStock
वित्त वर्ष 2024-25, 31 मार्च को खत्म होने जा रहा है। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। अगर आप टैक्स सेविंग करने के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो यह काम आपको 31 मार्च से पहले करना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आप टैक्स सेविंग तो करेंगे साथ ही आपको इन स्कीम्स में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से - 

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम 

अगर आप इनकम टैक्स में बचत करना चाहते हैं तो आप अपने बचत के पैसों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम देश में पीपीएफ के नाम से काफी मशहूर है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
Public Provident Fund To Sukanya Samriddhi Yojana Know Top Tax Saving Scheme
Tax Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। हालांकि, 15 सालों के बाद आप अपनी निवेश अवधि को 5-5 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। 

Public Provident Fund To Sukanya Samriddhi Yojana Know Top Tax Saving Scheme
Tax Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना 

सुकन्या समृद्धि योजना को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम में निवेश करके आप टैक्स में बचत कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

AC Tips: गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें ये काम, वरना हर महीने आ सकता है ज्यादा बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund To Sukanya Samriddhi Yojana Know Top Tax Saving Scheme
Tax Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये सालाना तय की गई है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
Public Provident Fund To Sukanya Samriddhi Yojana Know Top Tax Saving Scheme
Tax Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 

इनकम टैक्स में बचत करने के लिए आप अपने पैसों को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में भी निवेश कर सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed