फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले जरूर करें ये काम, वरना हर महीने आ सकता है ज्यादा बिजली बिल

Mon, 24 Mar 2025 02:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 02:02 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अमल में लाने के बाद एसी चलाने के बाद आपका ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा।

विज्ञापन
How to clean AC at home know tips and tricks here
एसी टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Freepik

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। इस कारण कई लोग चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। अगर आप भी गर्मी के सीजन में एसी का उपयोग करते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। गर्मियों में एसी का उपयोग करते समय हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अमल में लाने के बाद एसी चलाने के बाद आपका ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा। गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सफाई करना जरूरी है। फिल्टर, कोइल, फिन्स, कंप्रेसर यूनिट, एसी के बाहरी यूनिट की नियमित तौर पर साफ सफाई करते रहना चाहिए। इससे एसी की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How to clean AC at home know tips and tricks here
एसी टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Freepik

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी के फिल्टर में गंदगी के जमा होने से एयर फ्लो ठीक ढंग से नहीं होता है और कमरे में ठंडक भी अच्छे से नहीं होती है। एसी के फिल्टर को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एसी बंद करना है। 

How to clean AC at home know tips and tricks here
एसी टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Freepik

इसके बाद फिल्टर को एसी से निकालकर उसको धोना है। यह करने के बाद फिल्टर को अच्छे से सुखाकर उसे दोबारा से एसी में फिट कर दें। इससे एसी ठंडी हवा देगा और उसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी होगी। 

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 20वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
How to clean AC at home know tips and tricks here
एसी टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Freepik

इसके अलावा कंप्रेसर यूनिट की सफाई करना भी बहुत जरूरी है। अगर कंप्रेसर में ज्यादा गंदगी जमा हो जाती है तो इससे एसी ठीक ढंग से कमरे को ठंडा नहीं कर पाता है। कंप्रेसर के चारों ओर धूल को साफ करने के लिए आपको पहले ब्रश का इस्तेमाल करना है फिर इसे साफ कर देना है। 

विज्ञापन
How to clean AC at home know tips and tricks here
एसी टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : Freepik

अगर गंदगी ज्यादा है तो आप वैक्यूम क्लीनर की मदद भी ले सकते हैं। अगर आपको एसी ठीक ढंग से साफ करना नहीं आता है तो आप उसकी सर्विसिंग कराने के लिए मैकेनिक को बुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed