फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: इस सरकारी स्कीम में 6 हजार रुपये निवेश करके बिटिया का भविष्य करें सुरक्षित, गारंटीड मिलेंगे 19.52 लाख

Sun, 24 Dec 2023 10:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund Investment Scheme For Daughter Education And Marriage Check Interest Rate Here
PPF Investment - फोटो : Istock

PPF Investment: अगर आपके घर में छोटी बेटी है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अगर आप अपनी बिटिया के नाम पर किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित को जिसकी मदद से आप मात्र 6 हजार रुपये का निवेश करके 19.52 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

Trending Videos
Public Provident Fund Investment Scheme For Daughter Education And Marriage Check Interest Rate Here
PPF Investment - फोटो : Istock

इसके लिए आपको सबसे पहले पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खुलवाना है। इस अकाउंट को खुलवाने के बाद आपको हर महीने 6 हजार रुपये की बचत करके सालाना आधार पर 72 हजार रुपये का निवेश इस स्कीम में करना है। 

Public Provident Fund Investment Scheme For Daughter Education And Marriage Check Interest Rate Here
PPF Investment - फोटो : Istock

वर्तमान ब्याज दर के आधार पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 19,52,740 रुपये होंगे। 15 सालों की निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 10,80,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund Investment Scheme For Daughter Education And Marriage Check Interest Rate Here
PPF Investment - फोटो : Istock

वहीं आपकी इन्वेस्टमेंट पर कुल 8,72,740 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। ऐसे में कुल मैच्योरिटी वैल्यू 19,52,740 रुपये होगी। इन पैसों के इस्तेमाल से आप अपनी बिटिया की शादी करा सकते हैं।

IRCTC: नए साल पर आईआरसीटीसी करा रहा पुरी, गंगासागर और दिव्य काशी की यात्रा, सिर्फ इतने रुपये है किराया

विज्ञापन
Public Provident Fund Investment Scheme For Daughter Education And Marriage Check Interest Rate Here
PPF Investment - फोटो : पिक्साबे

इसके अलावा इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया को उच्च शिक्षा दिलाने में भी कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किया गया आपका पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। 15 सालों के बाद भी आप 5-5 सालों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं।  

PM SYMY: नए साल पर मजदूर भाई सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेंगे आपको तीन हजार रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed