IRCTC Tour Package: नए साल के अवसर पर धार्मिक यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको पुरी, गंगासागर और दिव्य काशी घूमने का मौका मिल रहा है। अगर आप नए साल के अवसर पर किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह टूर पैकेज एक शानदार विकल्प है। पुरी, गंगासागर और दिव्य काशी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में इन तीनों जगहों का एक विशेष महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: नए साल पर आईआरसीटीसी करा रहा पुरी, गंगासागर और दिव्य काशी की यात्रा, सिर्फ इतने रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन